
कौन है ईरान का नया 'सुल्तान' मोज़्तबा खामेनेई? अरबों के साम्राज्य के हैं मालिक
ईरान में अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोज़्तबा खामेनेई को देश का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है। कौन है मोज़्तबा खामेनेईऔर कितनी है उनकी नेटवर्थ?
Iran Israel War: 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए हमले में आयतुल्लाह अली खामेनेई की मौत के बाद, उनके बेटे मोज्तबा खामेनेई को ईरान का नया 'सुप्रीम लीडर'चुन लिया गया है। 'ईरान इंटरनेशनल' की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की 'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' ने अली खामेनेई के दूसरे बेटे मोज्तबा के नाम पर मुहर लगा दी है।
कैसे हुआ चयन?
ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स के वरिष्ठ धर्मगुरुओं ने 3 मार्च को एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का मुख्य एजेंडा अगले सर्वोच्च नेता का चुनाव करना था। बताया जा रहा है कि ईरान की ताकतवर सैन्य शाखा इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के भारी समर्थन के चलते मोज्तबा को अपने पिता का उत्तराधिकारी चुना गया।
कौन हैं मोज्तबा खामेनेई?
जन्म: 1969 में ईरान के धार्मिक केंद्र मशहद में।
शिक्षा और करियर: हाई स्कूल के बाद 1987 में सेना में शामिल हुए। उन्होंने ईरान-इराक युद्ध के दौरान 'हबीब बटालियन' में अपनी सेवाएं दीं।
धार्मिक पृष्ठभूमि: मोज्तबा ने कोम (Qom) शहर में देश के सम्मानित धर्मगुरुओं के सानिध्य में उच्च धार्मिक शिक्षा प्राप्त की और बाद में वहां पढ़ाया भी।
राजनीतिक रसूख: उन्होंने कभी कोई सार्वजनिक पद नहीं संभाला है, लेकिन उन्हें IRGC और कट्टरपंथी रूढ़िवादी हलकों के बेहद करीब माना जाता है।
निजी जीवन में बड़ी क्षति
मोज्तबा का विवाह ज़हरा हद्दाद-अदेल से हुआ था, जो ईरान के पूर्व संसद अध्यक्ष गुलाम-अली हद्दाद-अदेल की बेटी थीं। दुखद बात यह है कि 28 फरवरी को हुए अमेरिकी-इजरायली हमलों में मोज्तबा की पत्नी ज़हरा की भी मौत हो गई थी।
मोज्तबा की संपत्ति और 'लंदन कनेक्शन'
मोज्तबा खामेनेई की कुल संपत्ति को लेकर आधिकारिक आंकड़े स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, वह करोड़ों के मालिक हैं।
नेटवर्थ: उनकी संपत्ति और निवेश नेटवर्क की कीमत £100 मिलियन (लगभग ₹1,100 करोड़ से अधिक) आंकी गई है।
लंदन की संपत्तियां: रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन की मशहूर "बिलियनेयर्स रो" (Billionaire’s Row) में उनसे जुड़े नेटवर्क की 11 संपत्तियां हैं। उनके पास ब्रिटेन में एक लग्जरी प्रॉपर्टी होने का भी दावा किया गया है जिसकी कीमत $138 मिलियन से ज्यादा है।

