
क्या मारे गए ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के टॉप कमांडर जनरल मोहम्मद पाकपोर? इजरायल का बड़ा दावा
शीर्ष ईरानी आईआरजीसी कमांडर मोहम्मद पाकपोर के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में गिने जाते रहे हैं। वो ईरान की ताकतवर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कमांडर थे।
इजरायल का दावा है कि शनिवार को ईरान पर हुए हमलों में ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड के टॉप कमांडर जनरल मोहम्मद पाकपोर मारे गए हैं पाकपोर 260 दिनों तक आईआरजीसी के कमांडर रहे। उन्हें पूर्व कमांडर हुसैन सलामी के मारे जाने के बाद इस पद पर नियुक्त किया गया था।
पिछले महीने मोहम्मद पाकपोर ने इज़राइल और अमेरिका को किसी भी तरह की गलत आकलन से बचने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि इस्लामी गणराज्य पहले से कहीं अधिक तैयार है और उसकी उंगली ट्रिगर पर है।
साल 2025 में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई ने पाकपोर को मेजर जनरल के पद पर पदोन्नत किया था। उन्हें आईआरजीसी की क्षमताओं, तैयारी और आंतरिक एकजुटता को मजबूत करने का निर्देश दिया गया था।
इससे पहले दिन में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के कार्यालयों के पास भी एक हवाई हमला हुआ। हालांकि रिपोर्टों के अनुसार, 86 वर्षीय खामेनेई को पहले ही तेहरान से हटाकर एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया था। अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच वे कई दिनों से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं।
शनिवार सुबह के हमलों में ईरानी शासन और सैन्य नेतृत्व के कई शीर्ष अधिकारियों को निशाना बनाया गया, जिनमें सर्वोच्च नेता अली खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन भी शामिल हैं। हालांकि, इन हमलों के परिणाम अभी स्पष्ट नहीं हैं।

