रूस मतलब भारत का भरोसेमंद साथी, पश्चिमी देशों को पीएम मोदी दे गए संदेश
x

रूस मतलब भारत का भरोसेमंद साथी, पश्चिमी देशों को पीएम मोदी दे गए संदेश

इस समय पीएम नरेंद्र मोदी मॉस्को दौरे पर हैं. भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने बड़ी बात कही।


Narendra Modi Speech In Moscow: पीएम नरेंद्र मोदी इस समय रूस के दौरे पर हैं. दौरे के पहले दिन अनौपचारिक बातचीत में रूस के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के बारे में कहा था कि आपने देश के लिए जिंदगी समर्पित कर दी. उनके इस बयान पर नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी जिंदगी का एकमात्र मकसद मेरा देश और मेरे लोग हैं. मॉस्को में उन्होंने भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया. भारत-रूस की दोस्ती के लिए मैं विशेष रूप से अपने मित्र President Putin की Leadership की भी सराहना करूंगा।उन्होंने दो दशक से ज्यादा समय तक इस पार्टनरशिप को मज़बूती देने के लिए शानदार काम किया है।बीते 10 सालों में मैं छठी बार रूस आया हूं और इन सालों मैं हम एक दूसरे से 17 बार मिले हैं।

ये सारी मीटिंग भरोसे और आदर को बढ़ाने वाली रही है।जब हमारे छात्र संघर्ष के बीच फंसे थे, तो राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें वापस भारत पहुंचाने में हमारी मदद की थी।मैं रूस के लोगों का, मेरे मित्र राष्ट्रपति पुतिन का इसके लिए भी फिर से आभार व्यक्त करता हूं।

रूस मतलब, भारत का भरोसेमंद साथी
रूस शब्द सुनते ही...हर भारतीय के मन में पहला शब्द आता है... भारत के सुख-दुख का साथी, भारत का भरोसेमंद दोस्त।रूस में सर्दी के मौसम में तापमान कितना ही MINUS में नीचे क्यों न चला जाए...भारत-रूस की दोस्ती हमेशा सकारात्मक रही है, गर्मजोशी भरी रही है।ये रिश्ता आपसी भरोसे और आपसी आदर की मजबूत नींव पर टिका है.

पीएम मोदी के भाषण के खास अंश

मैं अकेला नहीं आया हूं, मैं अपने साथ बहुत कुछ लेकर आया हूं।मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं।मैं अपने साथ 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं।


ये बहुत सुखद है कि तीसरी बार सरकार में आने के बाद Indian Diaspora से मेरा पहला संवाद यहां मॉस्को में आपके साथ हो रहा है। आज 9 जुलाई है, आज के ही दिन मुझे शपथ लिए पूरा एक महीना हुआ है।आज से ठीक 1 महीने पहले मैंने भारत के पीएम पद की शपथ ली थी।उसी दिन मैंने एक प्रण लिया था कि अपने तीसरे टर्म में मैं तीन गुनी ताकत से काम करूंगा, तीन गुनी रफ्तार से काम करूंगा।

सरकार के कई लक्ष्यों में नंबर तीन
ये भी एक संयोग है कि सरकार के कई लक्ष्यों में भी 3 का अंक छाया हुआ है। सरकार एक लक्ष्य है, तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाना।सरकार का लक्ष्य है, तीसरे टर्म में गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाना।सरकार का लक्ष्य है, तीसरे टर्म में 3 करोड़ लखपति दीदी बनाना।

आप सब जानते हैं कि आज का भारत जो लक्ष्य ठान लेता है, वो पूरा करके ही रहता है।आज भारत वो देश है, जो चंद्रयान को चंद्रमा पर वहां पहुंचाता है, जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच सका।आज भारत वो देश है, जो डिजिटल ट्रांजेक्शन का सबसे रिलायबल मॉडल दुनिया को दे रहा है।आज भारत वो देश है, जहां दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है।2014 में देश में बस कुछ सौ स्टार्टअप थे,आज इनकी संख्या लाखों में है।आज भारत वो देश है,जो रिकॉर्ड संख्या में पेटेंट फ़ाइल कर रहा है, रिसर्च पेपर पब्लिश कर रहा है।यही मेरे देश के युवाओं की शक्ति है।

आज दुनिया हैरान है
पिछले 10 वर्षों में देश ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, उसे देखकर दुनिया हैरान है।दुनिया के लोग जब भारत आते हैं, तो कहते हैं कि 'भारत बदल रहा है।'भारत का कायाकल्प, भारत का नव-निर्माण वो साफ-साफ देख पा रहे हैं।भारत बदल रहा है, क्योंकि...भारत अपने 140 करोड़ नागरिकों के सामर्थ्य पर भरोसा करता है।140 करोड़ भारतीय अब विकसित देश बनने का सपना देख रहे हैं।आज 140 करोड़ भारतीय हर क्षेत्र में सबसे आगे निकलने की तैयारी में जुटे रहते हैं।आप सभी ने देखा है, हम अपनी अर्थव्यवस्था को सिर्फ कोविड संकट से ही बाहर निकालकर ही नहीं लाए, बल्कि भारत ने अपनी अर्थव्यवस्था को दुनिया की सबसे मजबूत इकोनॉमी में से एक बना दिया।

सिर्फ सिस्टम या इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव नहीं
भारत में ये बदलाव सिर्फ सिस्टम और इंफ्रास्ट्रक्चर का ही नहीं है, बल्कि ये बदलाव देश के हर नागरिक के, हर नौजवान के आत्मविश्वास में भी दिख रहा है। 2014 से पहले हम निराशा की गर्त में डूब चुके थे।लेकिन आज देश आत्मविश्वास से भरा हुआ है।आपने भी हाल ही में T20 वर्ल्ड कप में भारत की विजय को सेलिब्रेट किया होगा।वर्ल्ड कप को जीतने की असली स्टोरी, जीत की यात्रा भी है।आज का युवा और आज का युवा भारत आखिरी बॉल और आखिरी पल तक हार नहीं मानता है। विजय उन्हीं के चरण चूमती है, जो हार मानने को तैयार नहीं होते हैं।चुनाव के दौरान मैं कहता था कि बीते 10 सालों में भारत ने जो विकास किया है, वो तो सिर्फ एक ट्रेलर है।आने वाले 10 साल और भी FAST GROWTH के होने वाले हैं।भारत की नई गति, दुनिया के विकास का नया अध्याय लिखेगी।
Read More
Next Story