
PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की निंदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से फोन पर बात की। क्षेत्र में हमलों की निंदा करते हुए ग्लोबल सप्लाई चेन की सुरक्षा पर जोर दिया।
PM Modi Talked To Iran's President : मध्य पूर्व में जारी भीषण युद्ध और बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से टेलीफोन पर उच्च स्तरीय बातचीत की। पीएम मोदी ने तेहरान और आसपास के 'क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर' पर हो रहे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस तरह के हमले न केवल क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालते हैं, बल्कि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (Global Supply Chain) को भी बाधित करते हैं। युद्ध के इस कठिन दौर में पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों और 'फ्रीडम ऑफ नेविगेशन' की सुरक्षा को अनिवार्य बताया। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के नतंज परमाणु केंद्र पर नए हमले किए हैं। भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा और वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर लगातार राजनयिक प्रयास तेज कर रहा है।
Spoke with President Dr. Masoud Pezeshkian and conveyed Eid and Nowruz greetings. We expressed hope that this festive season brings peace, stability and prosperity to West Asia.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 21, 2026
Condemned attacks on critical infrastructure in the region, which threaten regional stability and…

