Russias former transport minister Roman Starovoyt with Vladimir Putin.(X)
x
रूस के पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवोयत व्लादिमीर पुतिन के साथ। फाइल फोटो

पुतिन के मंत्री ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, बर्खास्तगी के कुछ घंटे बाद उठाया कदम

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा बर्खास्त किए जाने की घोषणा के कुछ ही घंटों बाद रोमन स्टारोवोयत ने मास्को के उपनगर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रूसी अधिकारियों के अनुसार, उनका शव उनकी कार में पाया गया।


सोमवार को रूस के पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवोयत ने पुतिन द्वारा उन्हें पद से हटाए जाने के तुरंत बाद आत्महत्या कर ली। रूसी समाचार एजेंसियों के हवाले से बताया गया है कि बर्खास्तगी की घोषणा के बाद स्टारोवोयत ने मास्को के उपनगर में खुद को गोली मार ली।

रूस की जांच समिति द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “आज, रूसी संघ के पूर्व परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवोयत का शव उनकी निजी कार में गोलियों के घाव के साथ पाया गया।”

द मॉस्को टाइम्स के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने स्टारोवोयत को करीब एक साल के कार्यकाल के बाद पद से हटा दिया। हालांकि, इस फैसले के पीछे का कारण अधिसूचना में नहीं बताया गया है।

स्टारोवोयत की जगह अब उप परिवहन मंत्री आंद्रेई निकितिन को कार्यवाहक परिवहन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

Read More
Next Story