India-US Trade Deal रहेगी जारी, अब भारत देगा टैरिफ, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बोले ट्रंप
x

'India-US Trade Deal रहेगी जारी, अब भारत देगा टैरिफ', सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बोले ट्रंप

सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ फैसले के बावजूद ट्रंप ने स्पष्ट किया कि भारत-यूएस व्यापार समझौता जारी है। उन्होंने कहा अमेरिका अब भारत से 18% टैरिफ वसूल करेगा, जबकि खुद कोई टैरिफ नहीं देगा।


Donald Trump On India-US Trade Deal: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ (सीमा शुल्क) पर आए फैसले के बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि भारत के साथ व्यापार समझौते में कोई बदलाव नहीं होगा। व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने जोर देकर कहा, 'भारत के साथ डील जारी है।'

पीएम मोदी के साथ रिश्तों पर क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें एक "महान व्यक्ति" बताया। उन्होंने कहा, 'भारत के साथ मेरे संबंध शानदार हैं। भारत ने मेरी विनती पर रूस से तेल लेना काफी कम कर दिया है, क्योंकि हम उस भयानक युद्ध को खत्म करना चाहते हैं जहाँ हर महीने 25,000 लोग मारे जा रहे हैं।'

'मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान युद्ध'

ट्रंप ने एक बार फिर अपने उस पुराने दावे को दोहराया कि उन्होंने पिछले साल भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया था। ट्रंप ने कहा, 'उस समय 10 विमान गिराए गए थे और युद्ध परमाणु स्तर तक जा सकता था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भी कहा कि ट्रंप ने 35 मिलियन लोगों की जान बचाई। मैंने दोनों देशों से कह दिया था कि अगर लड़ना है तो लड़ो, लेकिन फिर अमेरिका के साथ बिजनेस भूल जाओ और 200% टैरिफ देने के लिए तैयार रहो। इसके तुरंत बाद उन्होंने शांति समझौता कर लिया।'

'अब भारत हमें टैरिफ दे रहा है'

टैरिफ के मुद्दे पर ट्रंप ने अपनी जीत बताते हुए कहा कि अब समीकरण बदल चुके हैं। समझौते के तहत: अमेरिका ने भारत पर रूसी तेल खरीदने के कारण लगाया गया 25% का दंडात्मक शुल्क हटा दिया है। इसके बदले भारत ने रूस से ऊर्जा आयात कम करने और अमेरिकी ऊर्जा उत्पाद खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है। वॉशिंगटन अब भारत पर 25% के बजाय 18% टैरिफ लगाएगा।

ट्रंप ने चुटकी लेते हुए कहा, 'पहले भारत हमसे बहुत फायदा उठा रहा था। पीएम मोदी अमेरिका के पिछले नेताओं से कहीं ज्यादा स्मार्ट थे। लेकिन अब हमने इसे पलट दिया है। अब हम उन्हें टैरिफ नहीं दे रहे हैं, बल्कि वे हमें टैरिफ दे रहे हैं। यह एक निष्पक्ष डील है।'

Read More
Next Story