होर्मुज संकट: ब्रिटेन की 35 देशों के साथ बैठक, ट्रंप ने दोस्तों को झिड़का
x

होर्मुज संकट: ब्रिटेन की 35 देशों के साथ बैठक, ट्रंप ने दोस्तों को झिड़का

भारत भी शामिल होगा ब्रिटेन की वर्चुअल बैठक में। ट्रंप बोले- 'खुद जाकर अपना तेल छीन लो'। होर्मुज बंद होने से भारत की 80% एलपीजी सप्लाई पर मंडराया खतरा।


Click the Play button to hear this message in audio format

Israel/USA Vs Iran : दुनिया की आर्थिक नब्ज कहे जाने वाले होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को फिर से खुलवाने के लिए वैश्विक स्तर पर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। ब्रिटेन ने भारत समेत 35 देशों को एक इमरजेंसी मीटिंग के लिए आमंत्रित किया है। विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को बताया कि भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री इस वर्चुअल बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच जारी जंग के कारण तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। भारत के लिए यह रास्ता इसलिए भी अहम है क्योंकि हमारी 80% से ज्यादा एलपीजी (LPG) सप्लाई इसी मार्ग पर टिकी है।

भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर सीधा खतरा

होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से भारत की सांसें अटकी हुई हैं। भारत अपनी जरूरत का लगभग 40% कच्चा तेल, 50% एलएनजी (LNG) और 80% से अधिक एलपीजी (LPG) इसी संकरे रास्ते से आयात करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साफ किया कि भारत लगातार ईरान और अन्य देशों के संपर्क में है ताकि भारतीय जहाजों को 'अनइम्पीडेड' यानी बिना किसी रुकावट के रास्ता मिल सके। अच्छी खबर यह है कि पिछले कुछ दिनों की बातचीत के बाद 6 भारतीय जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज पार करने में सफल रहे हैं। हालांकि, अभी भी कई जहाज और नाविक वहां फंसे हुए हैं जिनकी सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता है।

ट्रंप का सहयोगियों पर 'नमक' छिड़कना

एक तरफ ब्रिटेन कूटनीतिक समाधान ढूंढ रहा है, तो दूसरी तरफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगियों की जमकर क्लास लगा दी है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक तीखा पोस्ट किया। उन्होंने ब्रिटेन जैसे देशों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वे अपना तेल खुद ही हासिल करें।


ट्रंप ने लिखा:

"जिन देशों को होर्मुज बंद होने से जेट फ्यूल नहीं मिल रहा, उनके लिए मेरा सुझाव है: पहला, अमेरिका से तेल खरीदें, हमारे पास बहुत है। दूसरा, थोड़ी हिम्मत जुटाएं, होर्मुज जाएं और इसे खुद छीन लें (TAKE IT)। अब अमेरिका आपकी मदद के लिए नहीं आएगा, क्योंकि आपने भी हमारा साथ नहीं दिया।"

35 देशों का 'ब्रॉड गठबंधन' और सैन्य योजना

अमेरिकी राष्ट्रपति की बेरुखी के बावजूद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने एक मजबूत मोर्चा तैयार किया है। इस गठबंधन में फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, कनाडा और यूएई जैसे 35 बड़े देश शामिल हैं।

कूटनीतिक राह: गुरुवार की बैठक की अध्यक्षता ब्रिटेन की विदेश सचिव यवेट कूपर कर रही हैं। इसमें फंसे हुए जहाजों और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर चर्चा होगी।

सैन्य तैयारी: कूटनीतिक बातचीत के तुरंत बाद सैन्य प्लानर्स की बैठक होगी। इसका मकसद यह तय करना है कि जंग रुकने के बाद इस रास्ते को सैन्य क्षमताओं के जरिए कैसे सुरक्षित और सुलभ बनाया जाए।

Read More
Next Story