ईरान पर डेडलाइन खत्म होने से पहले ट्रंप की आखिरी चेतावनी, कहा- एक पूरी सभ्यता आज रात खत्म हो जाएगी
x
ट्रंप ने लिखा- 47 साल की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत का दौर आखिरकार खत्म होगा

ईरान पर डेडलाइन खत्म होने से पहले ट्रंप की आखिरी चेतावनी, कहा- 'एक पूरी सभ्यता आज रात खत्म हो जाएगी'

डेडलाइन खत्म होने से पहले ईरान के महत्वपूर्ण ठिकानों पर हमले भी तेज कर दिए गए हैं। ईरान का प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खर्ग आइसलैंड भी मंगलवार को हमले का निशाना बना।


Click the Play button to hear this message in audio format

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर पोस्ट करते हुए कहा, “एक पूरी सभ्यता आज रात खत्म हो जाएगी, और फिर कभी वापस नहीं लाई जा सकेगी। मैं नहीं चाहता कि ऐसा हो, लेकिन शायद ऐसा हो जाएगा।” ईरान को लेकर ट्रंप की यह चेतावनी उस 48 घंटे की समय-सीमा खत्म होने से कुछ ही घंटे पहले आई, जो उन्होंने दी थी।

ट्रंप ने लिखा- "हालांकि, अब जब हमारे पास पूरी तरह और संपूर्ण शासन परिवर्तन (Regime Change) हो चुका है, जहां अलग, अधिक समझदार और कम कट्टर सोच वाले लोग आगे आएंगे, तो शायद कुछ क्रांतिकारी रूप से अद्भुत हो सकता है—कौन जानता है? हम आज रात जान जाएंगे—यह दुनिया के लंबे और जटिल इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण पलों में से एक होगा। 47 साल की जबरन वसूली, भ्रष्टाचार और मौत का दौर आखिरकार खत्म होगा। ईश्वर ईरान के महान लोगों को आशीर्वाद दें!"

अल्टीमेटम खत्म होने से पहले हमले तेज

इसी बीच, ईरान से कई हमलों की खबरें भी सामने आने लगी हैं। ईरान के शाहरीयार शहर में एक रिहायशी इमारत पर एक प्रोजेक्टाइल (मिसाइल/गोला) गिरा, जिसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई और लगभग 15 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी Reuters ने ईरान की YJC के हवाले से दी है। वहीं, करज, काशान और ज़ंजान शहरों से रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों की खबरें आई हैं। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA के अनुसार, काशान में दो लोगों की मौत हुई है।

इसी बीच, ईरान का प्रमुख तेल निर्यात केंद्र खर्ग आइसलैंड भी मंगलवार को हमले का निशाना बना। ईरान की Mehr News एजेंसी के मुताबिक, इस रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण द्वीप पर कई हमले हुए—इसे अक्सर ईरान के तेल ढांचे की रीढ़ माना जाता है।

Read More
Next Story