
YouTube Down: पूरी दुनिया में डाउन हुआ यू ट्यूब, हजारों यूजर्स को हो रही परेशानी
यू ट्यूब इस समय पूरी दुनिया में डाउन है। हजारों यूजर्स को वीडियो स्ट्रीमिंग, लॉगिन और अकाउंट एक्सेस में दिक्कतें महसूस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर Youtube Down ट्रेंड भी कर रहा है।
Youtube Down: यू ट्यूब (YouTube) इस समय पूरी दुनिया में आउटेज का सामना कर रहा है। दुनिया भर में हजारों यूजर्स YouTube ऐप और वेबसाइट दोनों पर वीडियो लोड करने में परेशानी महसूस कर रहे हैं। आउटेज ट्रैकिंग साइट DownDetector के अनुसार, अमेरिका में 2,40,000 से अधिक शिकायतें और भारत में लगभग 17,000 शिकायतें दर्ज की गईं।
क्या आ रही है समस्या?
समस्याओं में वीडियो प्लेबैक फेलियर, लॉगिन और अकाउंट एक्सेस में दिक्कतें, और YouTube TV पर स्ट्रीमिंग में रुकावट शामिल हैं। लगभग 56% यूजर्स ऐप में समस्या महसूस कर रहे हैं, 17% वेबसाइट एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, और 15% लॉगिन नहीं कर पा रहे। कई ऑनलाइन रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आउटेज बैकएंड सर्वर कॉन्फ़िगरेशन एरर की वजह से हो सकता है। हालांकि, YouTube ने अभी तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी है।
Downdetector के मुताबिक देर रात अमेरिका में लगभग 2,83,490 शिकायतें दर्ज कीं। रिपोर्ट की गई समस्याओं में ऐप फेल्योर, लॉगिन एरर और वीडियो स्ट्रीमिंग में गड़बड़ी शामिल थी। अमेरिका में 56% शिकायतें YouTube ऐप से जुड़ी थीं। 21% शिकायतें वेबसाइट से संबंधित थीं और 12% यूजर्स लॉगिन नहीं कर पा रहे थे। YouTube TV पर भी असर पड़ा, यहाँ 8,923 अलग रिपोर्ट दर्ज की गई।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #YouTubeDOWN"
यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (पूर्व में Twitter) पर अपनी नाराज़गी भी जताई। कई यूजर्स ने लिखा: "YouTube इस समय पूरी दुनिया में डाउन है। कई यूजर्स ऐप नहीं खोल पा रहे हैं या वीडियो प्ले नहीं कर पा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्दी ठीक हो जाएगा! #YouTubeDOWN"
भारत में यह आउटेज जारी रहा। Downdetector के अनुसार, सुबह 6:42 बजे तक 18,000 से ज्यादा रिपोर्ट्स दर्ज की गईं। भारत में 71% यूजर्स ऐप में दिक्कत महसूस कर रहे थे। 18% यूजर्स लाइव स्ट्रीमिंग में समस्या बता रहे थे। कई लोगों ने कहा कि ऐप वीडियो लोड नहीं कर रहा या “कुछ गलत हो गया” मैसेज दिखा रहा था, जिससे नियमित कंटेंट और सब्सक्रिप्शन तक पहुंच नहीं हो रही थी।
इस आउटेज के कारण X पर यूजर्स ने मजाकिया पोस्ट और मीम्स शेयर किए। कुछ ने पूछा कि “YouTube अभी डाउन है या नहीं,” जबकि कई ने disrupted routine का मजाक बनाया।

