बजट में मध्यम वर्ग की बल्ले बल्ले, जानें क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आठवीं बार बजट पेश किया है। .यहां हम बताएंगे कि बजट 2025-25 में क्या महंगा और क्या सस्ता हुआ है।;
By : Lalit Rai
Update: 2025-02-01 07:22 GMT
Budget 2025-26: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आठवीं बार बजट पेश किया। आमतौर समाज के हर तबके को उम्मीद कुछ ना कुछ बेहतर मिलने की आस होती है। आज जब वित्त मंत्री ने बजट टैबलेट को ऑन किया तो नौकरीपेशा, मध्यमवर्ग बेसब्री से इंतजार कर रहा था कि टैक्स पर क्या कुछ मिलने वाला है, आम लोगों को क्या सस्ता, क्या महंगा होगा लेकर दिलचस्पी थी। अब बजट 2015 में टैक्स को लेकर ऐलान किया गया है। 12 लाख रुपए तक इनकम टैक्स में छूट दी गई है। इन सबके बीच आप को बताएंगे कि क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ।
सस्ते हुए सामान
- मोबाइल फोन: मोबाइल फोन बैटरी उत्पादन के लिए 28 अतिरिक्त सामान छूट प्राप्त पूंजीगत वस्तुओं की सूची में शामिल किए जाएंगे।
- 36 जीवन रक्षक दवाओं और औषधियों को मूल सीमा शुल्क से पूरी तरह छूट प्राप्त दवाओं की सूची में जोड़ा जाएगा।
- ईवी बैटरियां
- फ्रोजन फिश पेस्ट (सुरीमी): फ्रोजन फिश पेस्ट (सुरीमी) पर सीमा शुल्क इसके अनुरूप उत्पादों के विनिर्माण और निर्यात के लिए 30% से घटाकर 5% किया जाएगा।
- वेट ब्लू लेदर
- कैरियर-ग्रेड ईथरनेट स्विच
- 12 महत्वपूर्ण खनिज
- ओपन सेल जहाजों के विनिर्माण के लिए कच्चे माल पर मूल सीमा शुल्क में 10 वर्ष की छूट दी गई।
- समुद्री उत्पाद कोबाल्ट उत्पादएलईडीजस्ता, लिथियम-आयन बैटरी स्क्रैप
महंगे हुए सामान
- फ्लैट पैनल
- डिस्प्ले बुने हुए कपड़े
यह बजट ऐसे समय में आया है जब चालू वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर घटकर 4 साल के निचले स्तर 6.4 प्रतिशत पर आ जाने का अनुमान है, जो दशक के औसत के करीब है।