चांदी का ऑल-टाइम हाई: 17 दिसंबर को पहली बार 2 लाख प्रति किलो पार
सोना भी 1.32 लाख रुपए/10 ग्राम पर, चांदी की तेजी जारी, विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशक सावधान और स्मार्ट निर्णय करें.
By : The Federal
Update: 2025-12-17 17:36 GMT
Silver All Time High : 17 दिसंबर को चांदी ने इतिहास रच दिया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, चांदी की कीमत सुबह 2,00,750 रुपए प्रति किलो पर ओपन हुई, जो पहली बार 2 लाख रुपए के पार गई। हालांकि दिन के अंत तक यह थोड़ी गिरकर 1,99,641 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई। इससे पहले चांदी का भाव 1,91,977 रुपए प्रति किलो था।
मालूम हो कि चांदी ने 18 मार्च 2025 को पहली बार 1 लाख रुपए प्रति किलो का रिकॉर्ड बनाया था। यानी सिर्फ 9 महीने में चांदी 1 लाख से 2 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई, जबकि 50 हजार से 1 लाख तक पहुंचने में 14 साल लगे थे।
चांदी में तेजी के मुख्य कारण
इंडस्ट्रियल डिमांड: सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में चांदी का भारी इस्तेमाल।
टैरिफ और ग्लोबल डर: अमेरिकी कंपनियां स्टॉक बढ़ा रही हैं, सप्लाई कम होने से कीमतें ऊपर।
मैन्युफैक्चरिंग होड़: प्रोडक्शन रुकने का डर, सभी कंपनियां पहले से खरीद रही हैं।
निवेश बढ़त: निवेशक सिल्वर ETF और सिक्कों के जरिए चांदी में निवेश कर रहे हैं।
सोने का हाल
24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत भी बढ़कर 1,32,317 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। कल यह 1,31,777 रुपए थी। 15 दिसंबर को सोने ने 1,33,442 रुपए का ऑल-टाइम हाई बनाया था।
इस साल अब तक सोने में 56,155 रुपए और चांदी में 1,13,624 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
विशेषज्ञों की राय
अजय केडिया, केडिया एडवाइजरी: चांदी की डिमांड अभी मजबूत है। अगले साल यह 2.50 लाख तक जा सकती है। इस साल के आखिर तक चांदी 2.10 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच सकती है।
ज्वेलरी खरीद: यदि आप चांदी ज्वेलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो अभी खरीदना फायदेमंद हो सकता है।
निवेशक टिप: एकमुश्त निवेश की बजाय SIP के जरिए निवेश करना सुरक्षित रहेगा। चांदी के सिक्के भी खरीदे जा सकते हैं।
असली चांदी की पहचान के 4 आसान तरीके
मैग्नेट टेस्ट: असली सिल्वर चुंबक से नहीं चिपकती।
आइस टेस्ट: बर्फ रखकर देखें, असली चांदी पर बर्फ तेजी से पिघलेगी।
स्मेल टेस्ट: असली सिल्वर में गंध नहीं होती।
क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े पर रगड़ें, काला निशान आए तो असली है।