सिक्किम के यांगथांग क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा... ... नेपाल में पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की बनीं अंतरिम प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति भवन में दिलाई गई शपथ
सिक्किम के यांगथांग क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। ऊपरी रिम्बी में हुए भीषण भूस्खलन की चपेट में सात लोग आ गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग अब भी लापता हैं।एसपी गेजिंग शेरिंग शेरपा ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। रेस्क्यू टीम, SSB के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर दो घायल महिलाओं को बचाया। पीड़ितों तक पहुँचने के लिए ह्यूम नदी पर पेड़ों के लट्ठों से अस्थायी पुल बनाया गयाघायल महिलाओं को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। लापता लोगों की तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान जारी है।
Update: 2025-09-12 03:33 GMT