मुंबई पुलिस का खास बयान

मुंबई में महिला का क्षत-विक्षत शव मिलने पर जोन 6 के डीसीपी हेमराज सिंह राजपूत ने बताया, "23 अगस्त को ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन के अंतर्गत महाराजनगर इलाके में एक महिला का अज्ञात शव मिला था। शव आंशिक रूप से क्षत-विक्षत था और उसे लपेटकर फेंका गया था। ट्रॉम्बे पुलिस स्टेशन में हत्या का अपराध दर्ज किया गया था। इस मामले में 10 टीमें काम कर रही थीं। हमने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। सभी 5 आरोपी पीड़िता के रिश्तेदार हैं, जिनमें पीड़िता का पति भी शामिल है... हत्या का कारण घरेलू कलह है..."

Update: 2024-08-25 01:20 GMT

Linked news