इंडिगो फ्लाइट संकट का असर लखनऊ में भी साफ नजर आ... ... Indigo Flight Updates: दिल्ली से लेकर लखनऊ-चेन्नई तक, इंडिगो की कई उड़ानें आज भी रद्द

इंडिगो फ्लाइट संकट का असर लखनऊ में भी साफ नजर आ रहा है।  जहां कुल 8 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इनमें 7 इंडिगो और 1 एयर इंडिया की फ्लाइट शामिल है।एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, जो शाम 3:30 बजे प्रस्थान करने वाली थी, अंतिम समय पर रद्द कर दी गई।

इंडिगो की जिन उड़ानों को रद्द किया गया, उनमें शामिल हैं:

दिल्ली – फ्लाइट 6E 6737, सुबह 10:05 बजे

दिल्ली – फ्लाइट 6E 758, दोपहर 2:35 बजे

दिल्ली – फ्लाइट 6E 2292, शाम 4:20 बजे

कोच्चि – फ्लाइट 6E 435, शाम 4:50 बजे

इन अचानक रद्द हुई उड़ानों की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और एयरपोर्ट पर लंबी कतारें देखने को मिलीं।

Update: 2025-12-06 04:14 GMT

Linked news