Indigo Flight Updates: दिल्ली से लेकर लखनऊ-चेन्नई तक, इंडिगो की कई उड़ानें आज भी रद्द
Indigo Flight Operations Live: डीजीसीए द्वारा आंशिक राहत के बाद भी इंडिगो की उड़ान सेवा प्रभावित है। ताजा खबर के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Indigo Flight Operations Live: डीजीसीए द्वारा आंशिक राहत के बाद भी इंडिगो की उड़ान सेवा प्रभावित है। ताजा खबर के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
इंडिगो फ्लाइट संकट का असर लखनऊ में भी साफ नजर आ रहा है। जहां कुल 8 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। इनमें 7 इंडिगो और 1 एयर इंडिया की फ्लाइट शामिल है।एयर इंडिया की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट, जो शाम 3:30 बजे प्रस्थान करने वाली थी, अंतिम समय पर रद्द कर दी गई।
इंडिगो की जिन उड़ानों को रद्द किया गया, उनमें शामिल हैं:
दिल्ली – फ्लाइट 6E 6737, सुबह 10:05 बजे
दिल्ली – फ्लाइट 6E 758, दोपहर 2:35 बजे
दिल्ली – फ्लाइट 6E 2292, शाम 4:20 बजे
कोच्चि – फ्लाइट 6E 435, शाम 4:50 बजे
इन अचानक रद्द हुई उड़ानों की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और एयरपोर्ट पर लंबी कतारें देखने को मिलीं।
सिविल एविएशन मिनिस्टर के राममोहन नायडू ने शनिवार को कहा कि इंडिगो फ्लाइट में रुकावट के कारणों और जवाबदेही का पता लगाने के लिए एक कमेटी बनाई गई है, और कहा कि उसी के अनुसार “ज़रूरी कार्रवाई” की जाएगी। ANI से बातचीत में कहा, हमने एक कमेटी बनाई है जो इस सब की जांच करेगी ताकि वे यह पता लगा सकें कि चीजें कहां गलत हुईं और किसने गलत किया। हम उस पर भी ज़रूरी कार्रवाई करने जा रहे हैं। इस मामले को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।
लखनऊ में इंडिगो की 7 फ्लाइट समेत 8 उड़ानें रद्द की गई हैं।
चेन्नई एयरपोर्ट पर भी इंडिगो की उड़ानें बड़े पैमाने पर रद्द होने से स्थिति तनावपूर्ण रही। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसी बीच इंडिगो का एक आंतरिक पत्र सामने आया है, जिसमें 6 दिसंबर 2025 को ड्यूटी मैनेजर ने CISF के असिस्टेंट कमांडेंट को लिखा कि रद्द उड़ानों के यात्रियों को टर्मिनल में प्रवेश न दिया जाए, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सबसे गंभीर स्थिति देखने को मिली, जहां आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच इंडिगो की 7 आगमन उड़ानें और 12 प्रस्थान उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। कुल 19 फ्लाइटें प्रभावित होने से यात्रियों को एयरपोर्ट के भीतर और बाहर भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने शिकायत की कि उन्हें एयरलाइन की ओर से समय पर सटीक जानकारी नहीं दी गई।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) ने देर रात एक पैसेंजर एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि इंडिगो की उड़ान सेवाएं धीरे–धीरे सामान्य हो रही हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति अवश्य जांच लें।
एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि यात्री IGI की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित एयरलाइंस से सीधे संपर्क करके ही नवीनतम जानकारी प्राप्त करें। यह सूचना दिल्ली एयरपोर्ट के आधिकारिक X हैंडल पर भी साझा की गई।
इसी बीच, उड़ानों में देरी और अनिश्चितता के कारण रात के समय दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनलों पर काफी भीड़ देखी गई, जहाँ कई यात्री अगली अपडेट का इंतजार करते हुए रुके रहे।