राज्यसभा सांसद मनोज झा ने संसद में प्रधानमंत्री... ... UPA का राज 'अमावस्या' था, मोदी राज 'पूर्णमासी' की तरह- नड्डा

राज्यसभा सांसद मनोज झा ने संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा में यह कहकर कि मैं भारत का पक्ष रखने आया हूं दरअसल संसद की गरिमा को कम करके देखा। झा ने कहा, “अरे, यह संसद ही तो भारत है पक्ष और विपक्ष दोनों भारत हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का पक्ष रखना उचित है, लेकिन संसद में तो सरकार को अपनी नीति और जवाबदेही प्रस्तुत करनी चाहिए। सरकार को देश का पर्याय मत बनाइए।

मनोज झा ने इस दौरान जवाहरलाल नेहरू पर बार-बार हो रहे हमलों पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा, नेहरू इस सरकार के लिए जैसे कोई लाइफ वेस्ट बन गए हैं। हर बार नेहरू आ जाते हैं। मैंने पहले भी कहा था  बेहतर है मुकदमा कर दीजिए, जवाहरलाल नेहरू हाज़िर हों! अगर नेहरू आज भी आपको असहज कर रहे हैं, तो मान लीजिए उस व्यक्ति में कुछ तो बात रही होगी।”

Update: 2025-07-30 09:03 GMT

Linked news