बाबा सिद्दीकी केस के राजफाश में जुटी पुलिस, सवाल यही कि कौन है हैंडलर

बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में तीन गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन अहम सवाल यह कि इस हत्याकांड का मास्टर माइंड कौन है।

By :  Lalit Rai
Update: 2024-10-14 01:10 GMT

Baba Siddique Murder Case:  बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में अब तक कुल 6 लोगों की पहचान हुई है। तीन आरोपियों गुरमेल सिंह,धर्मराज कश्यप और शुभम लोणकर की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। पूछताछ में अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक पेपर स्प्रे के जरिए मारने की कोशिश थी। लेकिन एक और आरोप शिवा ने फायरिंग कर दी और वो अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इन सबके बीच बड़ा सवाल अब भी बना हुआ है कि बाबा सिद्दीकी को मारने की साजिश किसने रची। किसने अपने इन गुर्गों के जरिए हत्याकांड को अंजाम दिलाया। यहां हम मोहम्मद जीशान अख्तर के बारे में बताएंगे। दो साल पहले पंजाब की पटियाला पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया और पटियाला जेल में इसकी मुलाकात बिश्नोई गैंग के दूसरे सदस्यों से हुई। जेल से रिहा होने के बाद यह मुंबई चला गया।

फायरिंग करने वाली आरोपी अब भी फरार
पुलिस ने बताया कि अख्तर बाबा सिद्दीकी के शूटरों का हैंडलर था और उन्हें बाहर से दिशा-निर्देश दे रहा था। जब सिद्दीकी को गोली मारी गई, तब अख्तर शूटरों को उसकी लोकेशन के बारे में जानकारी दे रहा था। उसने शूटरों को कमरा किराए पर देने समेत लॉजिस्टिक सहायता भी मुहैया कराई थी। बाबा सिद्दीकी की हत्या तीन शूटरों ने की थी। इनमें गुरमेल सिंह हरियाणा के कैथल जिले के नरद गांव का रहने वाला है। बाकी दो उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के रहने वाले हैं। गुरमेल और दूसरे शूटर, जो नाबालिग होने का दावा करता है, को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरा शूटर शिव कुमार अभी भी फरार है।

जालंधर का है जीशान
अख्तर जालंधर के नकोदर के शकर गांव का रहने वाला था। उसे 2022 में संगठित अपराध, हत्या और डकैती के मामले में गिरफ्तार किया गया था और पटियाला जेल में रखा गया था, जहाँ वह लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के संपर्क में आया और सिद्दीकी की हत्या के निर्देश प्राप्त किए।पुलिस सूत्रों ने बताया कि 7 जून को जेल से रिहा होने के बाद अख्तर गुरमेल से मिलने कैथल पहुंचा था। इसके बाद शूटर मुंबई चले गए और वहां अपना ठिकाना बना लिया।गोलीबारी के बाद अख्तर फरार हो गया। सूत्रों ने बताया कि वह अभी भी मुंबई में छिपा हुआ है। उसे ढूंढने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

बता दें कि शुभम लोणकर ने के अपने हैंडल से एक पोस्ट किया था जिसके मुताबिक वो हर एक शख्स लारेंस बिश्नोई गैंग का दुश्मन है जो सलमान खान के साथ जुड़ा हुआ है। हालांकि पुलिस ने बिश्नोई गैंग की तरफ अभी इशारा किया है। अभी पुख्ता तौर पर उस गैंग के बारे में कुछ भी नहीं कहा है। इस केस में फायरिंग करने वाला शिवा भी यूपी के बहराइच का रहने वाला है। उसके परिवार का कहना है कि वो कबाड़ का काम करने के लिए पुणे गया था। वहां से फिर कैसे मुंबई गया उसके बारे में पता नहीं है। 

Tags:    

Similar News