5 सवाल का 6 पेज वाला जवाब, केजरीवाल बोले- यमुना पर किया जा रहा परेशान

Delhi Election 2025: आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी के मुद्दे पर 6 पेज का जवाब चुनाव आयोग को सौंपा है। लेकिन खुद को परेशान करने का आरोप लगाया।;

By :  Lalit Rai
Update: 2025-01-31 07:17 GMT

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मुद्दों की कमी नहीं है। लेकिन गंदा पानी का मुद्दा छाया हुआ है। बीजेपी और कांग्रेस को इस विषय के जरिए सत्ता मिलने की उम्मीद नजर आ रही है तो आम आदमी पार्टी के सामने चुनौती। जिस तरह से बीजेपी और कांग्रेस के नेता आप के संयोजक गंदी पानी और यमुना के मुद्दे पर अरविंद केजरीवाल की घेरेबंदी कर रहे हैं उसके बाद लोगों का भी कहना है कि आप नेताओं की बौखलाहट भी साफ नजर आ रही है। खासतौर से केजरीवाल ने यमुना में जहर मिलाने का आरोप हरियाणा सरकार पर लगाया वो उनकी हताशा को दिखा रहा है। इस मुद्दे पर चुनाव आयोग ने भी आप से जवाब तलब किया। आप के नेताओं ने लंबा चौड़ा जवाब दिया। लेकिन आयोग ने कहा कि हमें पांच बिंदुओं पर स्पष्ट जवाब चाहिए।

चुनाव आयोग की इस मांग के बाद अरविंद केजरीवाल ने सीईसी को भी चुनौती दे डाली कि अगर राजनीति ही करनी है कि तो किसी भी सीट से आजमां लें। हालांकि जवाब देने के लिए आज 11 बजे का समय मुकर्रर था। केजरीवाल ने 6 पेज का जवाब सौंपा और कहा कि हैरानी है कि यमुना प्रदूषण रोकने की जगह उन्हें परेशान किया गया।

चुनाव आयोग ने कुल पांच सवाल किए थे
  • हरियाणा सरकार ने यमुना नदी में किस तरह जहर मिलाया
  • इस जहर की मात्रा, प्रकृति और उसे पहचानने का क्या सबूत है जो नरसंहार के लिए जिम्मेदार होता
  • जहर कहां पाया गया था।
  • दिल्ली जल बोर्ड के कौन से जिम्मेदार अधिकारियों ने इसकी पहचान की थी।
  • दिल्ली जलबोर्ड के इंजीनियरों ने किस तरह से जहरीले पानी को दिल्ली में आने से रोका

अरविंद केजरीवाल ने सवालों के जवाब कुछ इस तरह दिए

  • यमुना नदी के पानी में अमोनिया की यात्रा बढ़ी हुई मिली थी।
  • दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ का 27 जनवरी 2025 का जवाब है
  • 27 जनवरी को दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ ने जो बयान दिया वही आधार है
  • दिल्ली जल बोर्ड की सीईओ और दूसरे अधिकारियों ने पहचान की थी।
  • प्रदूषण मापने का तरीका एक ही है।

बदनाम करने की साजिश

अरविंद केजरीवाल का कहना है कि अमोनिया की मात्रा 7पीपीएम से अधिक है तो पानी जहरीला हो जाता है। इसकी मात्री 1 पीपीएम से अधिक नहीं होनी चाहिए। हरियाणा से जो पानी आ रहा है उसकी क्वालिटी खराब है। उसकी वजह से जल बोर्ड के संयंत्र पानी को साफ करने में सक्षम नहीं रहे नतीजा हुआ कि दिल्ली में पानी की कमी हो गई। इसके लिए बीजेपी की राजनीति जिम्मेदार है। बीजेपी के लोग किसी भी तरह आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News