सैफ अली केस में हमलावर 5 दिन की पुलिस कस्टडी में, कोर्ट में जोरदार जिरह
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.;
19th january live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
सैफ अली खान के हमलावर को अदालत ने पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। कोर्ट में आरोपी के बांग्लादेशी या भारतीय होने पर जोरदार बहस भी हुई।
आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सफाई कर्मचारियों के लिए बड़ा वादा किया है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार सब्सिडी पर जमीन उपलब्ध कराए तो दिल्ली सरकार उस पक्का मकान बनवा कर देगी।
नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आप उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कम से कम 20 हजार वोटों से चुनाव हारने जा रहे हैं।
इस बार का 'गणतंत्र दिवस' बहुत विशेष है। ये भारतीय गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ है। इस वर्ष संविधान लागू होने के 75 साल हो रहे हैं। मैं संविधान सभा के उन सभी महान व्यक्तित्वों को नमन करता हूं, जिन्होंने हमें हमारा पवित्र संविधान दिया- पीएम मोदी
आज 2025 की पहली मन की बात हो रही है। आप लोगों ने एक बात नोटिस की होगी कि हर बार मन की बात महीने की आखिरी रविवार को होती है, लेकिन इस बार हम एक सप्ताह पहले चौथे रविवार के बजाय तीसरे रविवार को ही मिल रहे हैं, क्योंकि अगले सप्ताह रविवार के दिन ही गणतंत्र दिवस है, मैं सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर हमला कराया है। जिस शख्स ने पथराव किया था उसका आपराधिक इतिहास रहा है।
दिल्ली की सीएम आतिशी और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी से सवाल कर पूछा कि अरविंद केजरीवाल पर हमला करने वाले कौन थे।
आरोपी पांच से 6 महीने पहले मुंबई आया था और वो हाउस कीपिंग एजेंसी में काम करता था। पुलिस से पूछा गया कि क्या आरोपी सैफ के घर में पहले आया था। पुलिस ने कहा कि कुछ कह नहीं सकते। लेकिन ऐसा लगता है कि वो चोरी के इरादे से पहली बार सैफ के घर में दाखिल हुआ था।
मुंबई पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच के बाद इस तरह के साक्ष्य मिले हैं कि वो बांग्लादेशी मूल का है। डीसीपी दीक्षित गेदाम का कहना है कि आरोपी के पास से भारत का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला है। लिहाजा उसके खिलाफ पासपोर्ट एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
सैफ अली खान के हमलावर के संबंध में मुंबई पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस की है। मुंबई पुलिस के डीसीपी ने बताया कि एक आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार किया गया है। उसकी पहचान मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के तौर पर की गई है।