2025-01-20 06:28 GMT
पश्चिम बंगाल के आरजी कर अस्पताल रेप और मर्डर केस में अदालत अब से कुछ देर बाद फैसला सुनाने वाली है। इस केस में अदालत ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को दोषी माना है।
2025-01-20 02:52 GMT
जम्मू कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों को कहना है कि आतंकियों की घेरेबंदी कर ली गई है।
2025-01-20 01:48 GMT
इजरायल और हमास के बीच सीजफायर डील के बाद अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ी बात कही। उनका कहना कि जिस तरह से इजरायल और हमास ने शांति के रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया है, ठीक वैसे ही वो रूस और यूक्रेन के बीच जंग को भी खत्म कराएंगे।
2025-01-20 01:19 GMT
अमेरिका के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स, ट्रंप को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे। भारतीय समय के अनुसार यह कार्यक्रम रात 10.30 बजे होगा। पहली बार विदेशी गेस्ट इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
2025-01-20 01:07 GMT
मिशन 47 का अर्थ यह है कि डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे। हालांकि विरोधी नाराज और समर्थक निराश हैं, दरअसल ट्रंप का शपथ ग्रहण संसद के अंदर संपन्न होगा।
2025-01-20 01:03 GMT
डोनाल्ड ट्रंप आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। इसके लिए वो विशेष विमान से परिवार समेत वॉशिंगटन पहुंच चुके हैं। उस फ्लाइट को स्पेशल एयर मिशन 47 दिया गया है।