AAP में बड़े बदलाव,सौरभ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, सिसोदिया पंजाब प्रभारी

दिल्ली में चुनावी हार के महीनेभर के भीतर आम आदमी पार्टी ने संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव किए हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।;

Update: 2025-03-21 09:01 GMT
AAP में बड़े बदलाव,सौरभ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, सिसोदिया पंजाब प्रभारी
  • whatsapp icon

चुनावी हार के बाद से आम आदमी पार्टी इस समय बड़े बदलाव के दौर में है। पार्टी ने अपने बड़े नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर पर हुई पार्टी की राजनीतिक मामलों की कमेटी PAC की बैठक में ये तय किया गया है। अपनी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज को आम आदमी पार्टी ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

इसके अलावा केजरीवाल के बाद दूसरे बड़े नेता मनीष सिसोदिया को पंजाब प्रभारी का जिम्मा दिया गया है। जबकि गोपाल राय को गुजरात का जिम्मा दिया गया है और  पंकज गुप्ता को गोवा का प्रभारी बनाया गया है। 

आम आदमी पार्टी के सांसद संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि मेहराज मलिक को पार्टी की जम्मू कश्मीर इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है।

अपने गढ़ दिल्ली में हार के बाद आम आदमी पार्टी का अब सबसे ज्यादा फोकस पंजाब पर है। अरविंद केजरीवाल खुद पंजाब का दौरा कर चुके हैं। अब मनीष सिसोदिया को वहां का प्रभारी बनाए जाने के राजनीतिक मायने साफ हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की बहुमत की सरकार है। 

Tags:    

Similar News