Indigo Airlines: देशभर में विमान सेवा प्रभावित, इंडिगो पर सबसे ज्यादा असर; PMO की कड़ी निगरानी
air travel affected: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पूरे मामले पर विस्तृत जानकारी दी गई है। पीएमओ लगातार इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स से संपर्क में है।
flight cancellations: पिछले तीन–चार दिनों से पूरे देश में हवाई यात्राओं की स्थिति काफी खराब रही है। कई जगहों पर उड़ान व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। इसका सबसे बड़ा असर इंडिगो एयरलाइंस पर पड़ा है। क्योंकि भारतीय हवाई यात्रा बाजार में इंडिगो की हिस्सेदारी लगभग 60% है। नए नियम लागू होने के बाद इंडिगो की पूरी व्यवस्था गड़बड़ा गई। इसकी वजह से कंपनी को सैकड़ों फ्लाइट या तो रद्द करनी पड़ीं या फिर काफी देरी से उड़ान भरनी पड़ी।
अन्य एयरलाइंस भी प्रभावित
हालांकि, सभी एयरलाइंस इस समस्या से जूझ रही हैं, लेकिन इंडिगो पर असर ज्यादा दिखा। क्योंकि यह सबसे बड़ा मार्केट संभालती है। दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में कई उड़ानें रद्द हुईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
PMO की लगातार निगरानी
सरकारी सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस पूरे मामले पर विस्तृत जानकारी दी गई है। पीएमओ लगातार इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स से संपर्क में है। एयरलाइन को साफ निर्देश दिया गया है कि उड़ानों की स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए।