हवा में मंडराया खतरा, लुफ्थांसा की फ्लाइट जर्मनी लौटी

हैदराबाद जा रही लुफ्थांसा फ्लाइट को बम की धमकी मिलने पर भारतीय सीमा से पहले ही वापस फ्रैंकफर्ट भेजा गया। लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली थी।;

Update: 2025-06-16 05:08 GMT

Lufthansa Flight News: सोमवार को एक हैदराबाद एयरपोर्ट अधिकारी ने जानकारी दी कि हैदराबाद जा रही लुफ्थांसा की एक फ्लाइट को हवा में ही वापस फ्रैंकफर्ट लौटना पड़ा, क्योंकि उड़ान के दौरान विमान को बम की धमकी मिली थी। उन्होंने बताया कि यह धमकी उस समय मिली जब विमान अब भी भारतीय हवाई क्षेत्र से बाहर था। इसलिए उड़ान को वापस जर्मनी भेजना पड़ा।

इससे पहले लुफ्थांसा के प्रवक्ता ने कहा था कि राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हैदराबाद ने विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं दी, जिसके चलते विमान को अपने मूल गंतव्य फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट लौटना पड़ा। यह एयरपोर्ट जर्मनी का सबसे व्यस्त और यूरोप का छठा सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है।

दो घंटे बाद ही वापस लौटी फ्लाइट

लुफ्थांसा की फ्लाइट LH752 ने रविवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:14 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 5:44 बजे) फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरी थी और यह सोमवार तड़के हैदराबाद पहुंचने वाली थी। हालांकि फ्लाइट ट्रैकर डेटा के अनुसार उड़ान शुरू होने के कुछ घंटे बाद ही उसका मार्ग बदल दिया गया।

एक यात्री ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि यात्रा पूरी तरह सामान्य चल रही थी, लेकिन करीब दो घंटे बाद हमें बताया गया कि अब हम फ्रैंकफर्ट लौट रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब एयरपोर्ट पर हमें रात के लिए ठहरने की व्यवस्था दी जा रही है और बताया गया है कि हम कल सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे) इसी विमान से फिर रवाना होंगे। एक अन्य यात्री जो अमेरिका से दक्षिण भारत स्थित अपनी मां से मिलने आ रही थीं। उनका कहना है कि हम लगभग 15 मिनट पहले फ्रैंकफर्ट वापस लैंड किए हैं और हमें सिर्फ इतना ही बताया गया है कि हैदराबाद ने हमें लैंडिंग की अनुमति नहीं दी।

विमान का मॉडल 

लुफ्थांसा की आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव फ्लाइट ट्रैकर के अनुसार, LH752 फ्लाइट सोमवार शाम करीब 5:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 9 बजे) फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर लैंड हुई। यह विमान बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर था। गौरतलब है कि बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हाल के दिनों में भारत में आलोचना के घेरे में है, खासकर पिछले सप्ताह हुए अहमदाबाद विमान हादसे के बाद, जिसमें 242 में से 241 यात्री मारे गए थे। कुल मिलाकर 274 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें जमीन पर मौजूद लोग भी शामिल थे। यह दुर्घटना लंदन गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने के कुछ मिनटों बाद ही हुई थी।

Tags:    

Similar News