आज लगेगा सूर्य ग्रहण: जानिए समय, कैसे देखें और क्या रखें सावधानी
Solar Eclipse 2025: यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, लेकिन दुनिया के कुछ हिस्सों में यह एक यादगार नज़ारा बन सकता है. वैज्ञानिकों और खगोल प्रेमियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है. अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर नजर रखें.
Surya Grahana: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण रविवार, 21 सितंबर को लगने जा रहा है. हालांकि, यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा. लेकिन दुनियाभर के खगोल प्रेमियों में इसे लेकर खासा उत्साह है. यह ग्रहण कुछ विशेष क्षेत्रों में ही दिखाई देगा, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और कुछ अन्य क्षेत्र शामिल हैं.
क्या होता है आंशिक सूर्य ग्रहण?
सूर्य ग्रहण तब होता है, जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है और सूर्य की रोशनी को को रोक देता है. जब चंद्रमा सूर्य का केवल एक हिस्सा ढकता है तो उसे आंशिक सूर्य ग्रहण (Partial Solar Eclipse) कहा जाता है.
सूर्य ग्रहण का समय (भारतीय समय अनुसार)
ग्रहण शुरू होगा: रात 10:59 बजे (IST)
अधिकतम ग्रहण: रात 1:11 बजे (IST)
ग्रहण समाप्त होगा: सुबह 3:23 बजे (IST)
कहां-कहां दिखाई देगा यह सूर्य ग्रहण?
यह आंशिक सूर्य ग्रहण निम्नलिखित क्षेत्रों में दिखाई देगा:-
ऑस्ट्रेलिया: सुबह 6:13 बजे से 7:36 बजे (स्थानीय समय अनुसार)
न्यूज़ीलैंड: सुबह 5:41 बजे से 8:36 बजे
अंटार्कटिका: सुबह 4:49 बजे से शाम 6:53 बजे
प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्से
क्या भारत में दिखाई देगा यह ग्रहण?
नहीं, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. क्योंकि जब यह ग्रहण शुरू होगा, तब तक भारत में सूर्यास्त हो चुका होगा. हालांकि, खगोल प्रेमी इस अद्भुत खगोलीय घटना को ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से देख सकते हैं.
अगला सूर्य ग्रहण कब होगा?
यह इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है. अगला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, 2026 को लगेगा. यह एक वार्षिक सूर्य ग्रहण (Annular Eclipse) होगा. यह अंटार्कटिका में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा. इसका आंशिक रूप अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर में भी दिखाई देगा. इसके बाद 2026 के अगस्त में एक और सूर्य ग्रहण लगेगा, जो पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) होगा.
सावधानियां
सूर्य ग्रहण को देखने के लिए सामान्य चश्मे का उपयोग न करें. इसके लिए विशेष सोलर फिल्टर वाले ‘ईक्लिप्स ग्लासेस’ का इस्तेमाल करना जरूरी है. ग्रहण के दौरान सीधा सूर्य देखना खतरनाक हो सकता है. केवल तब ही चश्मा हटाया जा सकता है, जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक ले — इसे पूर्णता की अवधि (Totality) कहा जाता है.