आईसीसी महिला टी 20 वर्ल्ड कप का आगाज, यहां जानें पूरा शेड्यूल

आईसीसी महिला टी 20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। भारत का अब तक सबसे बेहतरीन प्रदर्शन साल 2020 में रहा है।

By :  Lalit Rai
Update: 2024-10-04 02:11 GMT

ICC Women's T 20 world cup 2024:  आईसीसी महिला टी 20 वर्ल्ड कप का आगाज आज हो गया। भारत की टीम अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने वाली है। इसके साथ ही 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ंत होगी। बांग्लादेश में राजनीतिर उथल पुथल के बाद मैच यूएई में कराए जा रहे हैं। भारतीय टीम की अगुवाई हरममप्रीत कौर कर रही हैं। विश्व कप की इस भिड़ंत में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज की टीमें भी मैदान में हैं। भारतीय टीम के पास इस टूर्नामेंट को जीतने की चुनौती है। उद्घाटन मैच बांग्लादेश और नई टीम स्कॉटलैंड के बीच हुआ। यहां हम आपको इस मैच के पूरे शेड्यूल के बारे में जानकारी देंगे।

मैच में कुल 10 टीमें
इस मैच में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें ग्रप ए और ग्रुप बी में विभाजित किया गया है। यह 9वां महिला टी 20 वर्ल्ड कप है। 18 दिनों में कुल 23 मैच खेले जाने वाले हैं। 20 अक्टूबर को फाइनल होगा। अगर थोड़ा इतिहास में जाएं तो इंग्लैंड की टीम पहली विजेता थी, 2009 में यह खिताब अपने नाम किया था। ऑस्ट्रेलिया ने 2010, 2012, 2014, 2018, 2020, 2023 में ट्रॉफी अपने नाम किया। यानी कि महिला टी 20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा रहा है। वेस्टइंडीज ने साल 2016 में कप को जीता था। अगर भारतीय टीम की बात करें तो सबसे बेहतर प्रदर्शन साल 2020 में रहा जब टीम फाइनल तक पहुंची। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024

  • ग्रुप ए- श्रीलंका, पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया
  • ग्रुप बी- बांग्लादेश, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज

भारतीय टीम का शेडयूल

  • भारत बनाम न्यूजीलैंड, 4 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे
  • भारत बनाम पाकिस्तान 6 अक्टूबर 3.30 बजे
  • भारत बनाम श्रीलंका 9 अक्टूबर शाम 7.30 बजे
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 13 अक्टूबर शाम 7.30 बजे

भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथ में है. स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, यास्तिक भाटिया(फिटनेस के हिसाब से), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, पूजा वस्त्रकार, दयालन हेमलता, आशा शोभना, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, सजना सजीवन

Tags:    

Similar News