दिल्ली में अब 'रेखा' राज, कुल 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ

दिल्ली की कमान रेखा गुप्ता के हाथ में होगी। शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी हर जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।;

By :  Lalit Rai
Update: 2025-02-20 01:05 GMT

Delhi CM Oath Ceremony Live Updates: दिल्ली की कमान रेखा गुप्ता के हाथ में होगी। प्रवेश वर्मा उनके नायब होंगे। 11 दिन के मंथन के बाद 19 फरवरी को रात करीब सवा आठ बजे इन दोनों नाम का ऐलान किया गया। शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ी हर जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ। 

Live Updates
2025-02-20 07:12 GMT

भाजपा के कपिल मिश्रा ने सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।


2025-02-20 07:11 GMT

भाजपा के पंकज कुमार सिंह ने सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली।


2025-02-20 07:10 GMT

भाजपा के रविन्द्र इंद्राज सिंह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।


2025-02-20 07:09 GMT

भाजपा के मनजिंदर सिंह सिरसा ने सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली।


2025-02-20 07:08 GMT

भाजपा के आशीष सूद ने सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ ली।


2025-02-20 07:06 GMT

बीजेपी के प्रवेश साहिब सिंह ने सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।


2025-02-20 07:01 GMT

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में रेखा गुप्ता ने दिल्ली सीएम पद की शपथ ली। 

2025-02-20 06:50 GMT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलीला मैदान पहुंचे चुके हैं। कुछ देर बाद दिल्ली की मनोनीत सीएम रेखा गुप्ता शपथ लेंगी। 

2025-02-20 05:22 GMT

भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक आशीष सूद ने कहा, "हमने दिल्ली को 'विकसित दिल्ली' बनाने का संकल्प लिया है... वह एक स्थानीय नेता हैं और उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए दिल्ली के लिए काम किया है। जिन लोगों ने दिल्ली को लूटा है, उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी।


2025-02-20 05:19 GMT

दिल्ली के मंत्री के रूप में आज शपथ लेने जा रहे भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे उस टीम का हिस्सा बनने का मौका दिया जो पीएम मोदी के विजन को लागू करेगी... दिल्ली को साफ पानी, साफ हवा मिलेगी... हम भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और अरविंद केजरीवाल को अपना ज्यादातर समय जेल में बिताना पड़ेगा।


Tags:    

Similar News