दिल्ली के रामलीला मैदान में अब से कुछ देर बाद रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य पद की शपथ लेंगे। उससे ठीक पहले वो मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर दर्शन के लिए पहुंची।
रेखा गुप्ता आज दिल्ली के सीएम के तौर पर शपथ लेंगी। शपथ से पहले उनसे सवाल पूछा गया कि क्या वे शीशमहल में रहेंगी। इस सवाल को सुनते ही उन्होंने कहा नहीं, नहीं।
दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋचा पांडे मिश्रा कहती हैं, "हमें ऐसा लगता है जैसे हम सभी सीएम हैं...पीएम मोदी ने दिल्ली की सभी महिलाओं को यह तोहफा दिया है...उन्होंने यहां समानता दिखाई है।
दिल्ली के रामलीला मैदान के बाहर जश्न के दौरान दो भाजपा कार्यकर्ता उत्साह से नाचते हुए नजर आए। । आज यहां रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहती हैं, "यह चमत्कार है, यह एक नई प्रेरणा और एक नया अध्याय है। अगर मैं मुख्यमंत्री बन सकती हूं, तो इसका मतलब है कि सभी महिलाओं के लिए रास्ते खुले हैं... जो भी भ्रष्ट है, उसे एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा..."
रेखा गुप्ता मंत्रिमंडल में इन चेहरों को शामिल किया गया है। ये लोग रामलीला मैदान में शपथ लेंगे।
प्रवेश साहिब सिंह
आशीष सूद
मनजिंदर सिंह सिरसा
रविंद्र इंदराज सिंह
कपिल मिश्रा
पंकज कुमार सिंह
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर के बाहर लोग उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे। ओम प्रकाश गर्ग कहते हैं, "...हमारा उनसे बहुत पुराना रिश्ता था...मुझे उम्मीद है कि रेखा अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगी। वह बहुत सक्रिय हैं और मुझे उम्मीद है कि वह पीएम मोदी के सपने को पूरा करेंगी।
दिल्ली की भावी सीएम रेखा गुप्ता कहती हैं, "यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं पीएम मोदी और बीजेपी हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं... मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी... मेरी पहली प्राथमिकता हमारी पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करना है और दूसरी प्राथमिकता यह है कि हमारे सभी 48 विधायक टीम मोदी के रूप में काम करेंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की सीएम बनूंगी... पिछली भ्रष्ट सरकार को लोगों के एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा।
दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के घर के बाहर जश्न का माहौल है। वह आज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली हैं।
रामलीला मैदान के बाहर का दृश्य, जहां आज मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता शपथ लेंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।