NOIDA: महिला अध्यापिका ने BLO पद से दिया इस्तीफा, लिखा – 'अब मेरे से नहीं होगा काम'

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब नोएडा में SIR का काम तेजी से चल रहा है। हाल ही में प्रशासन ने SIR में लापरवाही करने के आरोप में 60 बीएलओ और 7 सुपरवाइजरों पर FIR दर्ज करवाई थी।

Update: 2025-11-24 05:55 GMT
Click the Play button to listen to article

उत्तर प्रदेश में इस समय SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम चल रहा है। इसी बीच नोएडा से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला सहायक अध्यापिका ने बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) के पद से इस्तीफा दे दिया है। सेक्टर-94 स्थित गेझा उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका पिंकी सिंह ने जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखा कि वह शिक्षण और बीएलओ की जिम्मेदारियों को एक साथ निभाने में सक्षम नहीं हैं। उनका इस्तीफा पत्र अब सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।

पिंकी सिंह ने अपने इस्तीफे में लिखा कि मैं यूपीएस गेझा उच्च प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका हूं। मेरा बीएलओ पार्ट नंबर 206 रॉलवुड स्कूल है। मेरी जिम्मेदारी में 1179 मतदाता आते हैं। ऑनलाइन मैंने 215 फीड कर दिए हैं। मैं अब अपने जॉब से रिजाइन दे रही हूं। क्योंकि अब यह कार्य मेरे से नहीं होगा। कृपया मुझे निर्देश दें कि मैं अपना सामान (निर्वाचन सामग्री) किसे सौंपूं।


https://www.facebook.com/share/p/17YbqhpiXi/

प्रशासन की कार्रवाई

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब नोएडा में SIR का काम तेजी से चल रहा है। हाल ही में प्रशासन ने SIR में लापरवाही करने के आरोप में 60 बीएलओ और 7 सुपरवाइजरों पर FIR दर्ज करवाई थी। इस बीच पिंकी सिंह का इस्तीफा चर्चा का विषय बन गया है। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Tags:    

Similar News