दिल्ली में तेज रफ्तार BMW ने मारी टक्कर, वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत, पत्नी समेत 3 घायल
नवजोत सिंह नाम के वो अधिकारी अपनी पत्नी के साथ दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा से बाइक पर घर लौट रहे थे, तभी उन्हें तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।;
By : The Federal
Update: 2025-09-14 17:26 GMT
दिल्ली के धौलाकुँआ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार BMW कार ने मोटर साइकिल पर घर लौट रहे वित्त मंत्रालय के अधिकारी को टक्कर मार दी। नवजोत सिंह नाम के वो अधिकारी अपनी पत्नी के साथ बंगला साहिब गुरुद्वारा से बाइक पर घर लौट रहे थे।
जब तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मारी तो उनकी मोटर साइकिल सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। इस टक्कर के बाद वो बगल से गुजरी एक बस से भी टकरा गए। बाद में उनकी मौत हो गई।
मृतक नवजोत सिंह भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में कार्यरत थे और हरि नगर के निवासी थे। इस हादसे में उनकी पत्नी की हालत गंभीर है और इलाज चल रहा है। कुल तीन लोग इस हादसे में घायल हैं। बताया जा रहा है कि BMW कार गुरुग्राम के किसी व्यवसायी की है।
पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।