यूपी के मुख्य सचिव बने एसपी गोयल
एसपी गोयल के पास मायावती और अखिलेश यादव सरकार में काम करने का अनुभव भी है। उनको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में से एक माना जाता है।;
1989 बैच के आईएएस अधिकारी एसपी गोयल उत्तर प्रदेश के नए चीफ सेक्रेटरी बनगए हैं। एसपी गोयल मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव ( ACS) थे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद समझे जाते हैं। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के रिटायर होने की वजह से एसपी गोयल मुख्य सचिव बने हैं। सरकार ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है।
यूपी के चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह 31 जुलाई को रिटायर हो गए। मनोज कुमार सिंह के एक्सटेंशन के लिए यूपी सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। लेकिन मनोज कुमार सिंह को सेवा विस्तार नहीं मिला। अब वरिष्ठता में दूसरे नंबर के अधिकारी शशि प्रकाश गोयल चीफ सेक्रेटरी की जिम्मेदारी संभालेंगे। योगी सरकार ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। एसपी गोयल को मुख्य सचिव के अलावा अवस्थापना और औद्योगिक विकास आयुक्त( IIDC), कोआर्डिनेशन, पिकप का अध्यक्ष और यूपीडा ( UPIEDA) के सीईओ की ज़िम्मेदारी भी दी गई है।
एसपी गोयल इस समय यूपी के मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव थे। उनके पास कई अहम जिम्मेदारियों थीं। एसपी गोयल के पास यूपी में करने का लंबा अनुभव है। सबसे पहले एसपी गोयल 1990 में इटावा के असिस्टेंट मजिस्ट्रेट बने थे। उसके बाद मेरठ, बहराइच और अलीगढ़ के सीडीओ रहे। एसपी गोयल यूपी में कई जिलों के जिलाधिकारी रहे हैं जिसमें मथुरा, प्रयागराज, अलीगढ़ जैसे जिले शामिल हैं। मायावती सरकार में सबसे ताकतवर अधिकारी रहे शशांक शेखर सिंह के स्टाफ ऑफिसर भी रहे हैं। अखिलेश यादव सरकार में एसपी गोयल प्लानिंग विभाग में सचिव के तौर पर ज़िम्मेदारी निभा चुके हैं।
एसपी गोयल के पास केंद्र सरकार के साथ काम करने का अनुभव भी है। गोयल मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में अमानव संसाधन और उच्च शिक्षा मंत्रालय में संयुक्त सचिव रहे हैं। 2017 में यूपी में बीजेपी सरकार बनने के बाद एसपी गोयल मुख्यमंत्री के प्रमुख सा गोवा नियुक्त किए गए। तब से गोयल इसी पद पर हैं। उनको मुख्यमंत्री योगी के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में एक समझा जाता है। एसपी गोयल को मुख्य सचिव नियुक्त करने के साथ बाई गृह सचिव संजय प्रसाद को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। संजय प्रसाद वर्तमान जिम्मेदारी के साथ राज्य संपत्ति विभाग और नागरिक उड्डयन विभाग का प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।
यूपी सरकार ने मनोज कुमार सिंह के सेवा विस्तार के लिए केंद्र को पत्र लिखा था। पर केंद्र की और से सेवा विस्तार को हरी झंडी नहीं मिलने के बाद एसपी गोयल के मुख्य सचिव बनने का रास्ता साफ़ हो गया।