सीएम योगी ने तोड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बनाया सबसे लंबा कार्यकाल

योगी आदित्यनाथ ने लगातार 8 साल 4 महीने 10 दिन तक पद पर रह कर रिकॉर्ड बनाया है।;

By :  Shilpi Sen
Update: 2025-07-28 07:41 GMT

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है।योगी ने लगातार 8 साल, 4 महीने 10 दिन तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यकाल वाले CM बन कर योगी ने गोविंद बल्लभ पंत का 8 साल 127 दिन का रिकॉर्ड तोड़ा है।

यूपी विधानसभा चुनाव में अब महज़ डेढ़ साल का वक्त रह गया है।ऐसे में योगी आदित्यनाथ ने लगातार सबसे ज़्यादा समय तक यूपी के मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाया है।योगी आदित्यनाथ ने 8 साल, 4 महीने और दिन तक मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आठ साल पहले बीजेपी ने उत्तर प्रदेश को सत्ता में वापसी की तो 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया था।अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद 2022 में हुए यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत हुई तो दोबारा योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च 2022 को दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।इस तरह से योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के रूप में अब तक 8 साल 132 दिन का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।योगी ने सबसे लंबे समय तक लगातार कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बन कर गोविंद बल्लभ पंत का 8 साल 127 दिन का रिकॉर्ड तोड़ा है।

अगर दूसरे मुख्यमंत्रियों की बात की जाए तो मायावती 7 साल 16 दिन तक मुख्यमंत्री रही हैं जबकि मुलायम सिंह यादव 6 साल 274 दिन तक यूपी के मुख्यमंत्री रहे हैं।वहीं डॉ.सम्पूर्णानंद 5 साल 345 दिन तक मुख्यमंत्री रहे हैं।मौजूदा समय में सांसद और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 5 साल 4 दिन तक यूपी सीएम रहे हैं जबकि कांग्रेस के नारायण दत्त तिवारी 3 साल 314 दिन तक मुख्यमंत्री रहे हैं।चंद्रभानु गुप्ता 3 साल 311 दिन तक यूपी सीएम रहे हैं जबकि कल्याण सिंह 3 साल 217 दिन तक मुख्यमंत्री रहे हैं।योगी आदित्यनाथ यूपी के 22 वें मुख्यमंत्री हैं।योगी गोरक्ष पीठाधीश्वर भी हैं।1998 से 26 साल की उम्र में लोकसभा पहुंचकर उनका राजनीतिक सफ़र शुरू हुआ था।

Tags:    

Similar News