Axiom-4 Mission: 'अंतरिक्ष से शुभांशु का संदेश, तिरंगा मेरे कंधे पर, देश मेरे साथ'

Breaking News: एएक्स-4 मिशन पर सबकी निगाह टिकी हुई है। इस खबर के साथ साथ देश-दुनिया की और खबरों से रूबरू कराएंगे।;

Update: 2025-06-25 01:02 GMT

25 june live news: इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग पर ताजा अपडेट्स के साथ देश-दुनिया की और खबरों से रूबरू कराएंगे।

Live Updates
2025-06-25 08:07 GMT

स्पेसक्राफ्ट के भीतर से अपना पहला संदेश भेजते हुए अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने कहा कि क्या शानदार सवारी रही! 41 साल बाद भारत एक बार फिर अंतरिक्ष में पहुंच गया है।उन्होंने कहा कि इस वक्त हम पृथ्वी की परिक्रमा 7.5 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से कर रहे हैं। मेरे कंधे पर लहरा रहा तिरंगा मेरे साथ है और मुझे हर पल याद दिला रहा है कि मैं अकेला नहीं हूं मैं आप सभी के साथ हूं।

2025-06-25 07:17 GMT

एक्सिओम-4 मिशन के चार सदस्यीय दल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर रवाना हो रहे हैं। पखवाड़े भर के इस मिशन के दौरान वे 60 वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे, जिनमें से सात भारतीय शोधकर्ताओं द्वारा प्रस्तावित किए गए हैं। ग्रुप कैप्टन शुक्ला के अंतरिक्ष से किसी वीआईपी से बातचीत करने की संभावना है।

2025-06-25 06:49 GMT

ग्रुप कैप्टन शुक्ला अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले दूसरे भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। इससे चार दशक पहले विंग कमांडर राकेश शर्मा ने 1984 में सोवियत मिशन के तहत अंतरिक्ष की यात्रा की थी। भारतीय वायुसेना के पायलट को स्वस्थ रहने के लिए एक महीने से अधिक समय तक क्वारंटीन में रखा गया था।

2025-06-25 06:48 GMT

भारत ने अंतरिक्ष में अपनी छलांग लगा ली है। भारतीय वायुसेना के पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सवार हैं, जो फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39ए से अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए। यह वही लॉन्चपैड है, जहां से नील आर्मस्ट्रांग ने 1969 में अपोलो 11 पर सवार होकर चांद के लिए उड़ान भरी थी।

2025-06-25 06:39 GMT

फ्लोरिडा से सफलता के साथ एएक्स-4 मिशन को लांच किया गया है। भारतीय पायलट शुभांशु शुक्ला को लेकर ड्रैगन कैप्सूल रवाना हो चुका है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन तक पहुंचने में कुल 28 घंटे लगेंगे। 

2025-06-25 04:24 GMT

दिल्ली के रिठाला सीसीटीवी फैक्ट्री में लगी आग में 4 लोगों की मौत हो गई है। आग पर बड़ी मुश्किल से दमकल की 16 गाड़ियों ने काबू पाया। 8 गाड़िया अभी कूलिंग ऑपरेशन मे जुटी हैं। आग पर काबू पाने के लिए शुरुआत में 5 गाड़ियां भेजी गई थी। लेकिन आग बढ़ती देख गाड़िया बढ़ाई गईं।




2025-06-25 02:42 GMT

ईरान के परमाणु ठिकानों को तबाह करने के ट्रंप दावे पर सवाल उठ रहा है। अमेरिकी मीडिया खासतौर से सीएनएन और न्यूयॉर्क टाइम्स की तरफ से सवाल उठाए गए हैं। ट्रंप ने अपने सोशल पोस्ट में लिखा है कि इतिहास की सबसे सटीक कार्रवाई थी। ये दोनों हमारे प्रयासों को कमतर आंक रहे हैं। ईरान के परमाणु संयंत्रों को पूरी तरह से तबाह किया जा चुका है।




2025-06-25 01:43 GMT

वक्फ संशोधन अधिनियम पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जो लोग मानते हैं कि वे इस तरह के कानून बनाकर मुस्लिम समुदाय को डरा सकते हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि पीएम मोदी या भाजपा सरकार हमसे वक्फ के तहत जमीन नहीं छीन सकती।

2025-06-25 01:14 GMT

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर बीजेडी नेता अमर प्रसाद सत्पथी कहते हैं, "भारतीय लोकतंत्र ने कई चुनौतियों का सामना किया है। स्वतंत्रता के बाद के दौर में सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक 26 जून 1975 का दिन था। जिस दिन आपातकाल की घोषणा की गई थी।तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी लोगों की इच्छा के विरुद्ध सत्ता में बने रहना चाहती थीं और आपातकाल लगाया, जिसके लिए कई चीजें हुईं।

1975-77 में भारतीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय बन गया था। उस दौरान मैं एक छात्र नेता और उत्कल विश्वविद्यालय छात्र संघ का महासचिव था। मुझे 17 महीने से अधिक समय तक हिरासत में रखा गया, पहले कटक जेल में, फिर पुरी जेल में। आपातकाल के दौरान, हमारा अनुभव बहुत भयानक था।

2025-06-25 01:04 GMT
ईरान और इज़राइल के बीच फिलहाल शांति है। लेकिन रूस ने दावा किया है कि रात भर चले हमले में उसने यूक्रेन के 40 ड्रोन को मार गिराया है। 
Tags:    

Similar News