तुकाराम ओंबले के सम्मान में बनेगा स्मारक, 26/11 मुंबई हमलों में हुए थे शहीद

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.;

By :  Lalit Rai
Update: 2025-03-29 00:44 GMT

29th march live news : देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएँगे, जिनका आपसे सीधा सरोकार है।

Live Updates
2025-03-29 07:30 GMT

महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि तुकाराम ओंबले के सम्मान में स्मारक बनाएंगे। बता दें कि मुंबई हमलों के दौरान आतंकियों से लड़ते हुए शहादत दी थी। 

2025-03-29 05:16 GMT

छत्तीसगढ़ के सुकमा और दंतेवाड़ा इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों का कहना है कि इस ऑपरेशन में नक्सलियों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। करीब 16 नक्सली मार गिराए गए हैं।

2025-03-29 04:03 GMT

म्यांमार में भूकंप से होने वाली तबाही का असर नजर आ रहा है। अब तक 650 से अधिक लोगों की मौत और 1500 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 

2025-03-29 02:46 GMT
डोनाल्ड ट्रंप सरकार विभागों में दक्षता लाने के लिए कई रणनीति पर काम कर रही है। उन रणनीति में छंटनी भी खास है। इसकी गाज सभी विभाग के कर्मचारियों पर गिर रही है। वॉयस ऑफ अमेरिका का स्टॉफ भी उनमें से एक है। लेकिन अब ट्रंप प्रशासन की छंटनी पर कोर्ट ने रोक लगा दी। इस फैसले से वॉयस ऑफ अमेरिका के स्टॉफ ने राहत की सांस ली है। 
2025-03-29 01:17 GMT

17 साल बाद आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा मैच में हरा दिया। आरसीबी ने 50 रनों से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर सीएसके ने गेंदबाजी का फैसला किया था। बैटिंग करते हुए आरसीबी ने सीएसके को 197 रन का लक्ष्य दिया था। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स आठ विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी।

2025-03-29 00:46 GMT

अफगानिस्तान में तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 दर्ज की गई।

Tags:    

Similar News