राजकोट में सोमवार को होगा गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार

केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे जुड़े अपडेट के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ;

Update: 2025-06-15 02:59 GMT

देश दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ

Live Updates
2025-06-15 09:14 GMT

राजकोट में सोमवार को गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार होगा। बता दें एयर इंडिया 171 क्रैश में उनका निधन हो गया था। डीएनए जांच के बाद उनके शव की आज पहचान हुई है। 

2025-06-15 05:29 GMT

केदारनाथ धाम से लौट रहे हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सवार 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 7 लोग सवार बताए जा रहे हैं। यात्रियों में एक बच्चा भी शामिल था।

हेलिकॉप्टर में सवार लोगों के नाम भी सामने आए हैं। 1.राजवीर-पायलट, 2.विक्रम रावत, निवासी रासी ऊखीमठ, 3.विनोद, 4.तृष्टि सिंह, 5.राजकुमार, 6.श्रद्धा

7.राशि उम्र (10 वर्ष) शामिल थे।

2025-06-15 03:09 GMT

जो हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हुआ, वो आर्यन एविएशन कंपनी का था। मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर हार्ड लैंडिंग करने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस बल सहित सभी रेस्क्यू टीमें स्थानीय लोगों के सहयोग से खोज और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।

2025-06-15 03:00 GMT

केदारनाथ धाम यात्रा रूट पर आज सुबह करीब 5.20 बजे हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें पांच लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। इसमें 6 लोग सवार थे। यात्रियों में एक बच्चा भी शामिल था।

बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी बेस पर लौट रहा था, लेकिन गौरीकुण्ड के पास हादसे का शिकार हो गया।



Tags:    

Similar News