मौके पर मौजूद थे करीब 2000 लोग
बताया जा रहा है कि जब फायरिंग शुरू हुई, तब बॉन्डी बीच पर करीब 2000 लोग मौजूद थे। गोलीबारी के बाद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। पुलिस ने तुरंत लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की।
Shootout at Bondi Beach, Sydney 🇦🇺
— SHARE SHAAN (@ShareShaan) December 14, 2025
People running for their lives as chaos breaks out in one of Australia’s busiest beaches.#bondibeach pic.twitter.com/wKFMACRyPf
10 लोगों की मौत, कई घायल
प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
हमले का वीडियो आया सामने
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें काले कपड़ों में दो हमलावर राइफल के साथ फायरिंग करते दिख रहे हैं। वीडियो में दोनों ऊंचाई वाले स्थान से आम लोगों को निशाना बनाते नजर आते हैं।
शाम 6:45 बजे मिली एंबुलेंस को सूचना
न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, न्यू साउथ वेल्स एंबुलेंस सेवा को स्थानीय समयानुसार शाम करीब 6:45 बजे बॉन्डी बीच पर गोलीबारी की सूचना मिली। एंबुलेंस टीमों ने कई घायलों का इलाज मौके पर किया।
राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग का बयान
इज़राइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने इस हमले को आतंकवादी करार दिया। उन्होंने कहा कि हनुक्का की पहली मोमबत्ती जलाने पहुंचे यहूदियों पर यह एक बेहद क्रूर और घृणित हमला है। उन्होंने मृतकों के प्रति शोक और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और हमलावरों की तलाश जारी है। सुरक्षा एजेंसियां घटना की हर एंगल से जांच कर रही हैं।