रूस में भूकंप, कई देशों में सुनामी का बढ़ा खतरा

Russia Earthquake: रूस में आए भूकंप के बाद प्रशांत महासागर से जुड़ी कई जगहों पर सुनामी का खतरा मंडरा रहा है. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी जा रही है और कई देशों में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया है.;

Update: 2025-07-30 12:33 GMT

Tsunami Alert: रूस के कामचटका प्रायद्वीप में जबरदस्त भूकंप आने के बाद अब प्रशांत महासागर से लगे कई देशों में सुनामी का खतरा पैदा हो गया है. कुछ देशों के समुद्र तटों से सुनामी की लहरें टकरा चुकी हैं. जैसे कि रूस का कुरील द्वीप समूह और जापान का उत्तरी हिस्सा - होक्काइडो. विशेषज्ञों का कहना है कि लहरों की ऊंचाई 4 मीटर तक जा सकती है, जो काफी खतरनाक है.

किन देशों को है खतरा?

सुनामी लहरों की संभावित ऊंचाई के हिसाब से देशों की सूची:-

3 मीटर से ज्यादा ऊंची लहरों की आंशका

- रूस

- इक्वाडोर

- उत्तर-पश्चिमी हवाई द्वीप

1 से 3 मीटर तक लहरें आ सकती हैं:-

- चिली

- कोस्टा रिका

- फ्रेंच पोलिनेशिया

- गुआम

- हवाई

- जापान

- पेरू

- समोआ

- सोलोमन द्वीप

(अन्य द्वीप भी शामिल हैं)

0.3 से 1 मीटर ऊंची लहरें आने की आशंका

- ऑस्ट्रेलिया

- न्यूजीलैंड

- इंडोनेशिया

- मैक्सिको

- फिलीपींस

- पापुआ न्यू गिनी

- ताइवान, टोकेलाऊ, फिजी, पनामा

(और भी कई द्वीप और देश)

0.3 मीटर से कम लहरों की आशंका

- चीन

- मलेशिया

- वियतनाम

- उत्तर कोरिया

- दक्षिण कोरिया

- ब्रुनेई

Tags:    

Similar News