
दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना लक्ष्य: पीएम मोदी
Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वीं दफा बजट पेश कीं। वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का मकसद भारत को तरक्की की राह पर और तेजी से लेकर जाना है।
Budget 2026 Live Updates : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 9वीं दफा बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का मकसद भारत को तरक्की की राह पर और तेजी से लेकर जाना है। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Live Updates
- 1 Feb 2026 11:39 AM IST
वित्त मंत्री ने कहा कि सेमी कंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि वित्त मंत्री ने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर मिशन पर अपना फोकस बढ़ाएगा। इसके तहत घरेलू कैपिटल-गुड्स क्षमताएं बनाने और एक इंडिपेंडेंट सप्लाई चेन बनाने पर जोर रहेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इसके लिए ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल जैसे खनिज-समृद्ध राज्य दुर्लभ पृथ्वी संसाधनों तक पहुंच हासिल करने में महत्वपूर्ण होंगे।
- 1 Feb 2026 11:37 AM IST
निर्मला सीतारमण के बजट भाषण की अब तक की बड़ी बातें
7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे
बायो फार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़
शुगर कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती
बड़े टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे
शहरी आर्थिक क्षेत्र पर प्रति वर्ष 5 हजार करोड़ रुपये खर्च
20 नए जल मार्ग बनाने की तैयारी
4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर
3 केमिकल पार्क का निर्माण
एसएमई के लिए 10 हजार करोड़
महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना का ऐलान
- 1 Feb 2026 11:34 AM IST
वित्त मंत्री ने कहा कि भारत को वैश्विक जैव-फार्मा विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए अगले 5 वर्षों में 10,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ बायो फार्मा शक्ति परियोजना का प्रस्ताव करती हूं। इससे जैविक और जैव-सदृश दवाओं के घरेलू उत्पादन के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण होगा।
- 1 Feb 2026 11:33 AM IST
हम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च करेंगे और साथ ही तकनीकी एवं कुशल कार्यबल विकसित करने के लिए उद्योग-नेतृत्व वाले अनुसंधान और प्रशिक्षण केंद्रों पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे।
- 1 Feb 2026 11:33 AM IST
देश में रोग‑भार (Disease Burden) लगातार Non‑Communicable Diseases (NCDs) की तरफ बढ़ रहा है, जैसे डायबिटीज, कैंसर, हृदय रोग, किडनी और लिवर संबंधित रोग.इसी वजह से सरकार का पूरा फोकस रोकथाम, स्क्रीनिंग और शुरुआती इलाज पर होगा, ताकि इन बीमारियों से निपटने की क्षमता मजबूत की जा सके।
- 1 Feb 2026 11:31 AM IST
सात हाइस्पीड कॉरिडोर का ऐलान
1. मुंबई-पुणे
2. पुणे-हैदराबाद
3. हैदराबाद-बेंगलुरु
4. हैदराबाद- चेन्नई
5. चेन्नई-बेंगलुरु
6. दिल्ली- वाराणसी
7. वाराणसी- सिलीगुड़ी
- 1 Feb 2026 11:27 AM IST
पीएम मोदी के नेतृत्व में कई तरह के बदलाव किए गए हैं। आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था का मूल मंत्र है। सरकार के फैसलों से हमने नागरिकों को लाभ पहुंचाने की भी पूरी कोशिश की है। 7% ग्रोथ रेट की दर से देश की अर्थव्यवस्था बढ़ी है।
- 1 Feb 2026 11:26 AM IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की कि FY27 के लिए पूंजीगत खर्च बढ़ाकर ₹12.2 लाख करोड़ कर दिया गया है।
- 1 Feb 2026 11:25 AM IST
यह पहला बजट है, जो कर्तव्य भवन में बना है। इस बजट के तीन प्रमुख कर्तव्य हैं। आर्थिक ग्रोथ को बढ़ावा देना, निवेश, उद्योग और रोजगार सृजन को मजबूत करना। जनता की उम्मीदों को पूरा करना। सामान्य नागरिकों को अधिक सुविधाएं और अवसर देना। सबका साथ, सबका विकास, विकास का लाभ समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाना।
- 1 Feb 2026 11:22 AM IST
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल सेक्टर को मजबूत करने के लिए नई योजनाओं का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बजट में टेक्सटाइल लेबर इंसेंटिव स्कीम और नेशनल हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट्स प्रोग्राम की घोषणा की।
वित्त मंत्री ने कहा कि चैलेंज मोड में मेगा टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव है। इसके अलावा, खादी और हस्तशिल्प टेक्सटाइल को सशक्त बनाने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल भी शुरू की जाएगी। इन पहलों का उद्देश्य ग्रामीण और कारीगर समुदायों की आय बढ़ाना और इस पारंपरिक उद्योग को आगे बढ़ाना है।

