LIVE दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना लक्ष्य: पीएम मोदी
x

दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना लक्ष्य: पीएम मोदी

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वीं दफा बजट पेश कीं। वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का मकसद भारत को तरक्की की राह पर और तेजी से लेकर जाना है।


Budget 2026 Live Updates : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 9वीं दफा बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का मकसद भारत को तरक्की की राह पर और तेजी से लेकर जाना है। ताजा जानकारी के लिए बने रहिए द फेडरल देश के साथ।

Live Updates

  • 1 Feb 2026 12:00 PM IST

    MSMEs के लिए टियर-2 और टियर-3 शहरों में 'कॉरपोरेट मित्र' कैडर तैयार करेगी सरकार।

  • 1 Feb 2026 11:56 AM IST

    वित्त मंत्री ने घोषणा की कि कॉर्पोरेट बॉन्ड बाजार को मजबूत करने के लिए कॉर्पोरेट बॉन्ड पर टोटल रिटर्न स्वैप पेश किए जाएंगे।इसके साथ ही म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से, मौजूदा अमृत योजना के तहत यदि कोई बड़ा शहर ₹1,000 करोड़ या उससे अधिक का बॉन्ड जारी करता है, तो उसे ₹100 करोड़ का प्रोत्साहन दिया जाएगा। यह कदम शहरी बुनियादी ढांचे के वित्तपोषण को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

  • 1 Feb 2026 11:55 AM IST

    वित्त मंत्री ने कहा कि शिक्षा से रोजगार और उद्यम' के क्षेत्र में एक उच्चस्तरीय स्थायी समिति गठित करने का प्रस्ताव रखती हैं।जो विकसित भारत के मुख्य चालक के रूप में सेवा क्षेत्र पर केंद्रित उपायों की सिफारिश करेगी।इससे हम 2047 तक सेवाओं में 10% वैश्विक हिस्सेदारी के साथ वैश्विक लीडर बन सकेंगे।

    समिति विकास, रोजगार और निर्यात की संभावनाओं को अधिकतम करने के लिए क्षेत्रों को प्राथमिकता देगी।वे कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित उभरती प्रौद्योगिकियों के रोजगार और कौशल आवश्यकताओं पर पड़ने वाले प्रभाव का आंकलन भी करेंगे और इसके लिए उपाय प्रस्तावित करेंगे।

  • 1 Feb 2026 11:53 AM IST

    16वें आयोग की संस्तुतियों को एक्शन टेकेन रिपोर्ट के साथ लोकसभा में पेश। 

  • 1 Feb 2026 11:52 AM IST

    पर्यावरण के लिहाज से टिकाऊ कार्गो मूवमेंट को बढ़ावा देने के लिए, मैं पूर्व में डंकुनी को पश्चिम में सूरत से जोड़ने वाले नए डेडिकेटेड फ्रंट कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव करती हूं।अगले 5 वर्षों में 20 नए जलमार्ग चालू किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत ओडिशा में नेशनल वॉटर-वे 5 से होगी, जो तालचेर और अंगुल के खनिज-समृद्ध इलाकों और कलिंगनगर जैसे औद्योगिक केंद्रों को पारादीप और धमरा बंदरगाहों से जोड़ेगा।वाराणसी और पटना में भी अंतर्देशीय जलमार्गों के लिए एक शिप रिपेयर इकोसिस्टम स्थापित किया जाएगा।

  • 1 Feb 2026 11:51 AM IST

    सरकारी खरीद की जानकारी साझा करने के लिए GeM को TREDS से जोड़ा जाएगा। TREDS के जरिए MSME को 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक की फंडिंग की जाएगी। TREDS को लेन-देन निपटान प्लेटफॉर्म के रूप में अनिवार्य किया जाएगा। बीजक छूट के लिए CGTMSE के माध्यम से ऋण गारंटी सहायता दी जाएगी।TREDS प्राप्तियों को आस्ति-समर्थित प्रतिभूतियों के रूप में पेश किया जाएगा।

  • 1 Feb 2026 11:51 AM IST

    5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों, यानी टियर 2 और टियर 3 शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास जारी रखेंगे।

  • 1 Feb 2026 11:49 AM IST

    हर जिले में एक गर्ल्स हॉस्टल खोले जाने का ऐलान।

  • 1 Feb 2026 11:41 AM IST

    बजट 2026 में विशाल वस्त्र पार्क स्थापित करने का प्रस्ताव। वित्त मंत्री ने कहा कि वो  खादी और हथकरघा को मजबूत करने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू करने का प्रस्ताव रखती हैं।

  • 1 Feb 2026 11:40 AM IST

    बनारस और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित होगी। दिल्ली-वाराणसी, वाराणसी-सिलीगुड़ी में भी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे। 5 वर्षों में पांच औद्योगिक क्षेत्रों में कार्बन कैप्चर के लिए ₹20 हजार करोड़ का प्रस्ताव है।

Read More
Next Story