LIVE लाल किले की प्राचीर से मोदी बोले समय को मोड़ देने का भी यही समय है, सही समय है
x

लाल किले की प्राचीर से मोदी बोले समय को मोड़ देने का भी यही समय है, सही समय है

Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.


भारत के स्वतंत्रता दिवस पर सभी देश वासियों को शुभकामनाएं और संबोधन देने के लिए अब से कुछ देर बाद प्रधानमंत्री मोदी लाल किला पहुंचेंगे. इस राष्ट्रिय पर्व पर लाल किले की अभेद सुरक्षा की गयी है ताकि परिंदा भी पर न मार सके.


Live Updates

  • 15 Aug 2025 8:52 AM IST

    महात्मा ज्योतिबाफुले का 200वां जयंती समारोह

    महात्मा ज्योतिबाफुले का 200वां जयंती समारोह का आरंभ करने जा रहे हैं. पिछड़ों को प्राथमिकता देने के लिए सरकार कार्यरत है. रेहड़ी पटरी वाले हों या हाथ  के हुनर वाले हों, हमारी सरकार सबको प्राथमिकता देना चाहते हैं. 

  • 15 Aug 2025 8:46 AM IST

    सरकार देश के नागरिकों की लाइफ में होनी चाहिए

    गरीबी क्या होती या ये मैं जानता हूँ. सरकार में भी रहा हूँ, इसलिए मेरी कोशिश रही है कि सरकार फाइल में नहीं बल्कि सरकार देश के नागरिकों की लाइफ में होनी चाहिए. सरकार गरीब, दलित, शोषित, वंचित के लिए होनी चाहिए. 

  • 15 Aug 2025 8:44 AM IST

    100 जिलों के किसानों का मदद देने का अभियान चलाया. PM धन धान्य कृषि योजना के माध्यम से ऐसे किसानों की मदद की गयी, जिनको मदद की अति आवश्यकता थी.

  • 15 Aug 2025 8:42 AM IST

    देश के किसान की मेहनत रंग ला रही है

    भारत के किसानों की मेहनत रंग ला रही है. किसानों ने पिछले साल में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. आज भारत दूध, डाल, जुटे जैसे उत्पादों में प्रथम स्थान पर है. मेरे देश के किसान, आज वो दुनिया के बाज़ार में अपना उत्पाद बेच रहे हैं.

    छोटे किसान, पशु पालक आदि तक नीतियों का लाभ पहुँचाया जा रहा है. 

  • 15 Aug 2025 8:40 AM IST

    दो करोड़ महिलायें लखपति बनी

    हमारे देश की महिलाएं बढती अर्थव्यवस्था की लाभार्थी नारी है और अर्थव्यवस्था में भी नारी का योगदान है. गर्व के साथ नारी देश की विकास यात्रा में कंधे से कन्धा मिला कर चल रही है. नमो ड्रोन दीदी. 

    हमने ३ करोड़ महिलों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया था. आज मै ख़ुशी से बताना चाहता हूँ दो करोड़ महिलायें लखपति दीदी बन चुकी हैं.

  • 15 Aug 2025 8:32 AM IST

    दिवाली पर देश के लोगों को बढ़ा तोहफा

    आठ साल के बाद गस्त का रिव्यु किया जा रहा है. अब नेक्स्ट जनरेशन GST रिफार्म करने जा रहे हैं. 

  • 15 Aug 2025 8:29 AM IST

    अनावश्यक कानून की देश में जरुरत नहीं. 

  • 15 Aug 2025 8:27 AM IST

    लकीर को छोटी करने में उर्जा न खपायें

    पीएम मोदी ने कहा कि किसी दूसरे की लकीर छोटी करने के लिए अपनी ऊर्जा नहीं खपानी है. हमको पूरी ऊर्जा के साथ अपनी लकीर लंबी करनी है. 

  • 15 Aug 2025 8:22 AM IST

    स्वदेशी को दिया जाए बढ़ावा

    व्यापारियों की भी ज़िम्मेदारी है, जो स्वदेशी को बढ़ावा दें. देश के दुकानदार सामने आयें और स्वदेशी को आगे बढ़ाएं. मज़बूरी में नहीं बल्कि मजबूती से आगे बढायें.

  • 15 Aug 2025 8:21 AM IST

    समृद्ध भारत हो मन्त्र

    कोटि कोटि लोगों के संकल्प और पुरुषार्थ से हमारा भारत समृद्ध भारत हो सकता है. इसलिए मै आज बार बार आग्रह करता हूँ कि इस मन्त्र को आगे कीजिये. हम सैम मिलकर के लोकल फॉर वोकल को आगे बढाए. भारत के नागरिक के पसीने और मिटटी की महक हो, ऐसा ही सामान खरीदें.

Read More
Next Story