
Delhi Budget 2026 Live Update : CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लिए 1,03,700 का बजट पेश किया, जानिए किसको क्या मिला?
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दिल्ली विधानसभा में अपनी सरकार का दूसरा वार्षिक बजट पेश कर रही हैं। इस बजट की पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ-
Delhi Budget 2026 Live Update : राजधानी दिल्ली के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज दिल्ली विधानसभा में अपनी सरकार का दूसरा वार्षिक बजट पेश कर रही हैं। 'विकसित दिल्ली, ग्रीन दिल्ली' के विजन के साथ पेश होने वाला यह बजट करीब 3 करोड़ दिल्लीवासियों की उम्मीदों का आईना माना जा रहा है। बजट पेश करने से पहले सदन में हलचल तेज रही, जहाँ एक तरफ विकास के दावों की गूँज सुनाई दी, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (AAP) के बहिष्कार और सुरक्षा चुनौतियों ने माहौल को गरमा दिया।
इस बजट की पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए द फेडरल देश के साथ
Live Updates
- 24 March 2026 12:31 PM IST
महिला हाट के लिए 10 करोड़ का बजट
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में कई ऐसी महिलाएं हैं जिनके पास बेहतरीन हुनर है, लेकिन उन्हें अपने उत्पादों को बेचने के लिए सही बाजार नहीं मिलता। इसी कमी को दूर करने के लिए सरकार ने 10 करोड़ रुपये का शुरुआती फंड आवंटित किया है। 'रानी हाट' के जरिए इन महिलाओं को एक व्यवस्थित और आधुनिक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा, जहाँ वे सीधे ग्राहकों से जुड़ सकेंगी।
- 24 March 2026 12:30 PM IST
'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' की होगी शुरुआत
दिल्ली सरकार ने पुरानी लाडली योजना की जगह 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस योजना के तहत बच्ची के जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई तक उसके बैंक खाते में पैसे डाले जाएंगे, जिससे उसे अंत में कुल 1.20 लाख रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे अधिक पारदर्शी योजना बताया है, जिसका लक्ष्य बेटियों की उच्च शिक्षा सुनिश्चित करना है।
- 24 March 2026 12:29 PM IST
महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा के लिए 450 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली बजट 2026 में महिलाओं के लिए दो बड़ी राहतों का ऐलान किया है। महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा के लिए 450 करोड़ रुपये और मुफ्त गैस सिलेंडर योजना के लिए 260 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इन योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से सीधे महिलाओं तक पहुँचाया जाएगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- 24 March 2026 12:28 PM IST
'महिला समृद्धि योजना' के तहत हर महीने 2500 रुपये देने की घोषणा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं के लिए 'महिला समृद्धि योजना' के तहत हर महीने 2500 रुपये देने की घोषणा की है। इसके लिए बजट में 5100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। योजना के लाभार्थियों की पहचान के लिए एक जांच कमेटी बनाई गई है और जल्द ही आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोला जाएगा। कुल मिलाकर महिला एवं बाल विकास विभाग को 7406 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
- 24 March 2026 12:26 PM IST
समाज कल्याण के लिए 2392 करोड़ रुपये का बजट
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने समाज कल्याण के लिए 2392 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इसमें बुजुर्गों के लिए 'वय आनंद योजना' शुरू की गई है, जिसके तहत संस्थाओं को उनकी गतिविधियों के लिए 25 करोड़ रुपये मिलेंगे। साथ ही, झुग्गी बस्तियों और अटल कैंटीन के लिए 634 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसका मुख्य लक्ष्य झुग्गी निवासियों को पक्के मकान उपलब्ध कराना है।
- 24 March 2026 12:24 PM IST
दिल्ली में खोले जाएंगे नए सैनिक स्कूल
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में नए सैनिक स्कूल खोलने और केंद्र सरकार से 10 नए केंद्रीय विद्यालय की मांग करने की घोषणा की है। इसके साथ ही, राजधानी में चल रहे निजी प्ले स्कूलों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार एक नई पॉलिसी लेकर आ रही है। इन कदमों का उद्देश्य दिल्ली की स्कूली शिक्षा को अधिक व्यवस्थित और भविष्योन्मुखी बनाना है।
- 24 March 2026 12:21 PM IST
दिल्ली सरकार बांटेगी मुफ्त लैपटॉप और साइकिल
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली बजट में छात्रों के लिए दो बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है। 9वीं कक्षा की सभी छात्राओं को स्कूल आने-जाने की सुविधा के लिए मुफ्त साइकिल दी जाएगी। साथ ही, 10वीं कक्षा में मेरिट हासिल करने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा और डिजिटल लर्निंग के लिए मुफ्त लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे। इन योजनाओं का उद्देश्य दिल्ली के बच्चों को बेहतर सुविधाएं और प्रोत्साहन देना है।
- 24 March 2026 12:19 PM IST
स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने पर ज़ोर
दिल्ली सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने के लिए दो महत्वपूर्ण सिस्टम ला रही है। पहला, एक डिजिटल ब्लड बैंक जिसमें रक्तदाताओं का रिकॉर्ड होगा, और दूसरा, एक रियल टाइम वेंटिलेटर वैकेंसी सिस्टम। इस तकनीक की मदद से जनता को घर बैठे पता चल सकेगा कि किस अस्पताल में वेंटिलेटर बेड खाली हैं, जिससे आपातकाल में मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा।
- 24 March 2026 12:18 PM IST
नवजात शिशुओं के लिए 'अनमोल योजना'
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार नवजात शिशुओं के लिए 'अनमोल योजना' लेकर आ रही है। इसके तहत दिल्ली के किसी भी सरकारी या निजी अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चे की एक बूंद खून से 56 प्रकार की स्वास्थ्य जांचें बिल्कुल मुफ्त की जाएंगी। इस पहल का उद्देश्य बीमारियों का शुरुआती स्तर पर पता लगाकर बच्चों को स्वस्थ जीवन देना है।
- 24 March 2026 12:17 PM IST
मेडिकल कॉलेजों की बढ़ेंगी सीटें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि दिल्ली में मेडिकल कॉलेजों और एमबीबीएस सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने इसे 'ट्रिपल इंजन' सरकार की सफलता बताते हुए कहा कि सरकार अपने हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कदम से दिल्ली के छात्रों को मेडिकल शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।

