टीम इंडिया फिर बनी T20WorldCup की चैम्पियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया
x

टीम इंडिया फिर बनी T20WorldCup की चैम्पियन, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया

भारत ICC के T20 वर्ल्ड कप 2026 का चैम्पियन बन गया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया। संजू सैमसेन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे जबकि जसप्रीत बुमराह मैच ऑफ मैच बने।


वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले का पूरा अपडेट यहां देखिए

Live Updates

  • 8 March 2026 11:14 PM IST

    भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हरा दिया। भारत ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 255 रन बनाए। लेकिन इतने बड़े स्कोर का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम दबाव में आ गई और उसकी पूरी टीम 159 रन पर आउट हो गई।

  • 8 March 2026 10:35 PM IST

    बुमराह ने एक ओवर में दिया डबल झटका

    जसप्रीत बुमराह इस पारी का 16वां ओवर लेकर आए और अपना जलवा दिखाया। इस ओवर मेंं बूम...बूम...बुमराह ने न्यूज़ीलैंड को एक ही ओवर में दो-दो झटके दे दिए। बुमराह ने पहले अपने बेहतरीन यार्कर गेंद पर जिमी नीशम को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने एक और शानदार यॉर्कर फेंकी और मैट हेनरी को शून्य पर पवेलियन की राह दिखा दी। 

  • 8 March 2026 10:16 PM IST

    NZ के 6 विकेट गिरे

    256 रनों का पीछे करने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम की शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही। पिछले मुकाबले में शतक जमाने वाले फिन एलन को अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजकर भारत को पहला विकेट दिलाया। इसके बाद बुमराह ने आकर रचिन रवींद्र का काम तमाम कर दिया। ईशान किशन ने एक बेहतरीन कैच पकड़कर रवींद्र की वापसी करवा दी।

    इसके बाद अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड कर कीवियों को तीसरा झटका दे दिया। एक छोर से न्यूज़ीलैंड के विकेट गिरते जा रहे थे। दूसरे छोर से टिम सेफर्ट चौके-छक्के लगाते जा रहे थे। टिम सेफर्ट ने अर्धशतक जरूर लगाया, लेकिन वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर ईशान किशन ने एक और बेहतरीन कैच पकड़कर उनकी पारी समाप्त कर दी।

    इसके बाद हार्दिक पांड्या ने मार्क चैपमैन को क्लीन बोल्ड कर न्यूज़ीलैंड की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अक्षर पटेल ने अपना तीसरा शिकार किया डेरेल मिचेल के रुप में और भारत को मिली छठी सफलता।  

  • 8 March 2026 8:49 PM IST

    भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 255 रन बनाए। एक समय भारत बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा था लेकिन 16वें ओवर में नीशाम ने एक ओवर में भारत के तीन बड़े बल्लेबाजों को आउट करके भारतीय खेमे में खलबली मचा दी। उसके बाद रनों की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी। लेकिन पारी के 20वें ओवर में शिवम दुबे ने नीशाम पर 24 रन जड़ दिए और भारत का स्कोर 255 रन तक पहुंचा दिया।

    भारत की ओर से सबसे ज्यादा 89 रन संजू सैमसन ने बनाए। उनके अलावा ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए। आखिर में शिवम दुबे ने 8 गेंदों पर ताबड़तोड़ 24 रन कूट डाले। न्यूजीलैंड को फाइनल मैच जीतने के लिए 256 रन बनाने हैं।

  • 8 March 2026 8:22 PM IST

    16वें ओवर में भारत के 3 विकेट गिर गए। नीशाम की गेंद पर पहले संजू सैमसन 89 रन पर कैच थमा बैठे। फिर ईशान किशन भी 54 रन पर कैच थमा बैठे। कप्तान सूर्य कुमार यादव पहली ही गेंद पर बाउंड्री पर कैच थमा बैठे। 

  • 8 March 2026 8:15 PM IST

    ईशान किशन ने भी हाफ सेंचुरी बना ली। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों पर हाफ सेंचुरी बनाई। भारत का स्कोर 15 ओवर में 200 के पार हो गया। 

  • 8 March 2026 8:01 PM IST

    संजू सैमसन ने फाइनल मैच में भी हाफ सेंचुरी जड़ दी है। यह उनकी लगातार तीसरी हाफ सेंचुरी है। भारत का स्कोर 12 ओवर में 160 रन पार कर चुका है।

  • 8 March 2026 7:42 PM IST

    भारत ने 8वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए। लेकिन अभिषेक शर्मा तूफानी हाफ सेंचुरी लगाने के बाद रचिन रविंद्र की गेंद पर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। अभिषेक ने 52 रन बनाए।

  • 8 March 2026 7:35 PM IST

    भारत ने पावर प्ले में 6 ओवर में बगैर किसी नुकसान के 92 रन बना लिए। इस वर्ल्ड कप में ऑफ फॉर्म चल रहे अभिषेक शर्मा ने तूफानी हाफ सेंचुरी जड़ दी। उन्होंने सिर्फ 18 गेंदों पर 51 रन जड़ दिए। जिसमें अब तक वो 6 चौके और 3 छक्के लगा चुके हैं। पावर प्ले की इस साझेदारी में संजू सैमसन 17 गेंदों में 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।

  • 8 March 2026 7:26 PM IST

    भारत ने पहले पांच ओवर में बगैर विकेट खोए 72 रन बनाए। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बीच इस वर्ल्ड कप में ये सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी है।

Read More
Next Story