भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, T20 वर्ल्ड कप : सुपर-8 के मुकाबले में टीम इंडिया की बड़ी हार,  साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया
x

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, T20 वर्ल्ड कप : सुपर-8 के मुकाबले में टीम इंडिया की बड़ी हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले इस महत्वपूर्ण मुकाबले का एक-एक LIVE अपडेट आपको द फेडरल देश पर यहां मिलेगा।


देश-दुनिया की तमाम बड़ी ख़बरों और उनका विश्लेषण जानने के लिए द फेडरल देश के साथ बने रहिए

Live Updates

  • 22 Feb 2026 11:09 PM IST

    भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए सुपर ऐट के अहम मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी ने लुटियो डुबो दी। भारत की टीम दक्षिण अफ्रीका से 76 रन से मुकाबला हार गई। साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे। लेकिन 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया इतनी जल्दबाजी में थी कि उसके विकेटों का जो पतझड़ टॉप ऑर्डर से लगना शुरू हुआ. वो रुका ही नहीं।

    टीम इंडिया शुरुआती झटकों से उबर ही नहीं पाई और नियमित अंतराल में उसके विकेट गिरते गए। टीम इंडिया का स्कोर कार्ड देखिए- ईशान किशन – 0 रन, अभिषेक शर्मा – 15 रन, तिलक वर्मा – 1 रन, सूर्य कुमार यादव – 18 रन, वॉशिंगटन सुंदर – 11 रन, हार्दिक पांड्या – 18 रन, रिंकू सिंह – 0 रन, अर्शदीप सिंह – 1 रन, वरुण चक्रवर्ती – 0 रन। शिवम दुबे ने बाद में कुछ हाथ दिखाए और 42 रन बनाए। लेकिन तब तक इतनी देर हो चुकी थी कि मैच भारत के हाथ से निकल चुका था। वर्ल्ड कप से ठीक पहले बहुत फायर दिख रही टीम इंडिया की बल्लेबाजी धड़ाम हो गई।

  • 22 Feb 2026 10:18 PM IST

    भारतीय टीम बुरी तरह से हार के कगार पर आ गई है। 15वें ओवर में उसके 88 रन पर 8 विकेट आउट हो गए। 

  • 22 Feb 2026 9:51 PM IST

    दसवें ओवर की पहली गेंद पर कप्तान सूर्य कुमार यादव कैच थमा बैठे। इस तरह भारत का पांचवां विकेट 51 रन पर ही गिर गया। भारत की आधी टीम पैवेलियन लौट गई। जबकि भारत को जीतने के लिए 188 रन का लक्ष्य है।

  • 22 Feb 2026 9:28 PM IST

    पांचवें ओवर में 26 रन पर भारत का तीसरा विकेट गिर गया। अभिषेक शर्मा एक बार फिर से नहीं चले। धीमी गेंदों पर रन बनाने में जूझ रहे अभिषेक शर्मा ने जॉनसन की गेंद पर एक ऊंचा शॉट खेला और लपके गए। अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 15 रन बनाए।

  • 22 Feb 2026 9:10 PM IST

    भारत का दूसरा विकेट दूसरे ही ओवर में गिर गया जब हिट करने के चक्कर में तिलक वर्मा आगे बढ़े और विकेट के पीछे लपके गए। उन्होंने सिर्फ दो गेंदों का सामना किया।

  • 22 Feb 2026 9:07 PM IST

    भारत का पहला विकेट पहले ही ओवर की दूसरी ही गेंद पर गिर गया। ईशान किशन शून्य पर आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान और स्पिनर माकरम ने खुद गेंदबाजी की शुरुआत की और दूसरी ही गेंद पर ईशान को कैच आउट करा दिया।

  • 22 Feb 2026 8:54 PM IST

    दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले खेलते हुए भारत के सामने जीत के लिए 188 रन बनाने का लक्ष्य रखा है। साउथ अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 187 रन बनाए। स्टब्स 24 गेंद में 44 रन बनाकर नॉट आउट रहे। उन्होंने मैच के बीसवें ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंदों पर अच्छे हाथ खोले।

    भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट झटके। जबकि अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला। 

  • 22 Feb 2026 8:39 PM IST

    साउथ अफ्रीका का छठा विकेट 18वें ओवर में गिरा जब जानसन को अर्शदीप सिंह की गेंद पर रिंकू सिंह ने कैच आउट किया।

  • 22 Feb 2026 8:29 PM IST

    16वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम 152 रन पर आउट हो गई। पांचवें विकेट के रूप में डेविड मिलर आउट हुए। वो 35 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हुए। मिलर को वरुण चक्रवर्ती ने अपनी गेंद पर तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया।

  • 22 Feb 2026 8:10 PM IST

    दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका तब लगा जब 13वं ओवर में ब्रेविस कैच आउट हो गए। उन्हें शिवम दुबे की गेंद पर अभिषेक शर्मा ने लपका। ब्रेविस ने  29 गेंदों पर 45 रन बनाए। ब्रेविस और मिलर के बीच चौथे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी हुई।

Read More
Next Story