
सरहद पार की जमीन भी अब आतंकियों के लिए सुरक्षित नहीं- राजनाथ सिंह
India Pakistan News: सीजफायर के बाद भी पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस मामले में हर छोटी बड़ी खबर से आपको कराएंगे रूबरू। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
India Pakistan News: सीजफायर के बाद भी पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। इस मामले में हर छोटी बड़ी खबर से आपको कराएंगे रूबरू। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Live Updates
- 11 May 2025 1:44 PM IST
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के जरिए उन महिलाओं को न्याय दिलाने की कोशिश की गई है जिनके सिंदूर को मिटाया गया। भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर को आतंकियों के ढांचे को खत्म करने के लिए किया। हमने पाकिस्तान में किसी आम नागरिक को निशाना नहीं बनाया। लेकिन उन्होंने क्या किया। गुरुद्वारा, गिरिजाघर को निशाना बनाया। लेकिन हमने जिस ऑपरेशन को अंजाम दिया उसकी धमक रावलपिंडी तक सुनाई दी जहां पाकिस्तान सेना का मुख्यालय है।
- 11 May 2025 1:40 PM IST
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि उड़ी, पुलवामा और पहलगाम के बाद भारतीय रक्षाबलों ने अपनी ताकत का परिचय दुनिया को दिया है। लेकिन हमारा मकसद किसी देश के खिलाफ नहीं है। आतंकियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। अब कोई गलत इरादे से भारत की तरफ देखेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई से अब पीछे नहीं हटेंगे।
- 11 May 2025 1:38 PM IST
भारतीय सेना से शौर्य और पराक्रम का परिचय देकर जवाब दिया। ऑपरेशन सिंदूर, भारत की इच्छाशक्ति का प्रतीक है। आतंकियों के लिए अब सरहद पार की जमीन भी सुरक्षित नहीं। हमने आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया है।
- 11 May 2025 1:14 PM IST
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पहलगाम और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जरूरी है।
- 11 May 2025 12:43 PM IST
भारतीय वायु सेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने सौंपे गए कार्यों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ऑपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किए गए। चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए समय रहते विस्तृत जानकारी दी जाएगी। IAF सभी से अपील करता है कि वे अटकलें लगाने और असत्यापित जानकारी के प्रसार से बचें।
- 11 May 2025 11:11 AM IST
सीजफायर के बाद पीएम नरेंद्र मोदी बड़ी बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में सीडीएस समेत सेना के तीनों प्रमुख शामिल हैं।
- 11 May 2025 10:22 AM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, "मुझे भारत और पाकिस्तान के मजबूत और अडिग नेतृत्व पर बहुत गर्व है... मुझे गर्व है कि अमेरिका आपको इस ऐतिहासिक और वीरतापूर्ण निर्णय पर पहुंचने में मदद करने में सक्षम था। हालांकि इस पर चर्चा भी नहीं हुई है, लेकिन मैं इन दोनों महान देशों के साथ व्यापार में काफी वृद्धि करने जा रहा हूं। इसके अलावा, मैं आप दोनों के साथ मिलकर यह देखने के लिए काम करूंगा कि क्या "हज़ार साल" के बाद कश्मीर के मुद्दे पर कोई समाधान निकाला जा सकता है।
- 11 May 2025 9:47 AM IST
अमृतसर के स्थानीय लोग कहते हैं कि पाकिस्तान की तरफ से सभी ड्रोन हमलों को सेना ने नाकाम कर दिया और मुंहतोड़ जवाब दिया। लोगों को सेना पर भरोसा है। कल रात उन्होंने जोजे की ओर से हमले का सामना किया, वह बेहद निन्दनीय है।
- 11 May 2025 8:58 AM IST
अमृतसर में रेड अलर्ट को खत्म कर दिया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि कुछ समय में सामान्य स्थिति को बहाल कर दिया जाएगा।
- 11 May 2025 7:57 AM IST
आज सुबह सांबा में स्थिति सामान्य लग रही है। रात भर किसी ड्रोन, गोलीबारी या गोलाबारी की खबर नहीं है।