
पानी और खून साथ नहीं बह सकते, टेरर और टॉक साथ नहीं चलेगी- पीएम मोदी
India Pakistan News: भारत पाकिस्तान सीजफायर के बाद पीएम मोदी ने पहली बार देश को संबोधित किया
India Pakistan News: इस मामले में हर छोटी बड़ी खबर से आपको कराएंगे रूबरू। बने रहिए द फेडरल देश के साथ।
Live Updates
- 12 May 2025 2:57 PM IST
9 और 10 मई को पाकिस्तानी सेना के हमले को नाकाम को भारतीय रक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। हमारे सैन्य ठिकानों पर हमला नामुमकिन है-डीजीएमओ राजीव घई
- 12 May 2025 2:56 PM IST
डीजीएमओ राजीव घई ने कहा कि पाकिस्तान के सारे ड्रोन मार गिराए गए। इस ऑपरेशन में बीएसएफ की भूमिका भी अहम रही। हमारे एयरफील्ड पूरी तरह सुरक्षित रहे, उन्हें किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।
- 12 May 2025 2:52 PM IST
डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा कि आतंकियों पर सटीक हमले किए। खास बात ये है कि बिना सरहद पार किए ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। नूर खान एयरबेस को तबाह कर दिया गया। हमारा एयर डिफेंस मल्टी लेयर वाला था। भारत के पास एयर डिफेंस का मजबूत ग्रिड है।
- 12 May 2025 2:48 PM IST
एयर मार्शल ए के भारती ने कहा कि पाकिस्तान की मिसाइल लक्ष्य से चूक गई। लंबी दूरी के रॉकेट भी उनके लिए काम नहीं आए। हमने पाकिस्तानी रॉकेट, गोला-बारूद को सफलतापूर्वक मार गिराया। पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों के खिलाफ हमारे अभियान में हस्तक्षेप किया।
- 12 May 2025 2:46 PM IST
एयर मार्शल ए के भारती ने कहा कि हमारे एयर डिफेंस सिस्टम को भेद पाना मुश्किल। इस पूरे ऑपरेशन के दौरान भारतीय पक्ष का नुकसान बेहद कम हुआ। पाकिस्तानी ड्रोन को लेजर गन से मार गिराया गया। चीनी मिसाइल और ड्रोन को भी मार गिराया। पाकिस्तान की सेना आतंकियों के साथ है।
- 12 May 2025 2:43 PM IST
भारतीय वायुसेना का कहना है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पाकिस्तान ने खुद की बनाई। हमारी लड़ाई सिर्फ और सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ है। हमें जवाब देने के लिए मजबूर किया गया। आकाश डिफेंस सिस्टम का काम बेमिसाल था।
- 12 May 2025 2:28 PM IST
पाकिस्तान में भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 दर्ज की गई है।
- 12 May 2025 10:55 AM IST
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू है। इन सबके बीच तीनों सेना के डीजी दोपहर 2.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। बता दें कि भारत और पाकिस्तान के डायरेक्टर जनरल मिलिट्री ऑपरेशन के बीच दोपहर 12 बजे वार्ता होनी है।
- 12 May 2025 8:21 AM IST
यह दृश्य राजस्थान के जैसलमेर का है। भारतीय सेना के अनुसार, "जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में रात काफी हद तक शांतिपूर्ण रही। किसी घटना की सूचना नहीं मिली है, जो हाल के दिनों में पहली शांत रात है।"
- 12 May 2025 8:19 AM IST
भाजपा सांसद जगदंबिका पाल का कहना है कि "पहलगाम की घटना के बाद आतंकवादियों को सबक सिखाना ही था। पूरी दुनिया ने हमारी सेना का पराक्रम और साहस देखा है। हमें लगता है कि अब पाकिस्तान से आतंकवादी भारत आना बंद कर देंगे क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कर दिया है कि अगर यहां कोई आतंकवादी घटना होती है तो हम इसे युद्ध की तरह लेंगे।"