
गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटाने की घोषणा की
Breaking News: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
4th February live news: देश और दुनिया की तमाम उन छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे, जिसका आपसे सीधा सरोकार है.
Live Updates
- 4 Feb 2026 3:41 PM IST
गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटाने की घोषणा की। बता दें कि बीजेपी ने सीएम का नाम तय कर लिया है।
- 4 Feb 2026 2:39 PM IST
ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि अब चुनाव अधिकारी की कोई भूमिका नहीं रह गई है।BJP शासित राज्यों से माइक्रो ऑब्ज़र्वर नियुक्त किए गए हैं, जिनका काम नाम हटाना है।पहले चरण में ही 58 लाख नाम हटा दिए गए।बहुत से लोगों को मरा हुआ घोषित कर दिया गया।
- 4 Feb 2026 1:41 PM IST
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद सुप्रीम कोर्ट में बात की और कहा कि वह राज्य से हैं और बेंच की दयालुता के लिए आभारी हैं। उन्होंने कहा कि जब न्याय बंद दरवाजों के पीछे रोता है, तो ऐसा लगता है कि कहीं भी न्याय नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कोर्ट को बताया कि चुनाव आयोग को छह चिट्ठियां लिखी गई हैं। खुद को बंधुआ मजदूर बताते हुए उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि वह अपनी राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं, बल्कि एक बड़े मकसद के लिए लड़ रही हैं।
- 4 Feb 2026 1:39 PM ISTसुप्रीम कोर्ट में एसआईआर पर बहस के दौरान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है।
- 4 Feb 2026 1:29 PM IST
ममता बनर्जी के वकील श्याम दीवान ने सुप्रीम कोर्ट में क्या कहा जिनके नाम को गड़बड़ी वाली केटेगरी में डाला गया उनका नाम न रखने के पीछे कोई कारण चुनाव आयोग ने पब्लिश नहीं किए। इस जिरह पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अदालत को इस बात की जानकारी मिली है कि वेबसाइट के अलावा लोगों को व्यक्तिगत रूप से भी नोटिस भेजकर इसकी जानकारी दी गई है कि उनके नाम पते में क्या गड़बड़ी है।
- 4 Feb 2026 1:11 PM IST
SIR के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की तरफ से उनके वकील श्याम दीवान सुप्रीम कोर्ट में दलील पेश कर रहे हैं। श्याम दीवान ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी हो रही है। पिछली बार SC ने उन लोगों के नाम प्रकाशित करने को कहा था कि जिनके नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में छूट गए। 63 लाख से ज़्यादा सुनवाई बाकी है। दिन सिर्फ 4 बचे है। 7 जनवरी तक वोटरों नाम पर चुनाव आयोग को फैसला लेना है।
- 4 Feb 2026 12:43 PM IST
ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर कर इस केस में नई अर्जी दायर कर अपना पक्ष ख़ुद रखने की इजाज़त मांगी है।ममता ने अपनी याचिका में कहा है कि उन्हें केस में तथ्यों और हालात की पूरी जानकारी है। वो एक सूबे की मुख्यमंत्रीऔर टीएमसी पार्टी की चेयरपर्सन है। कोर्ट के कामकाज के तरीके अनुशासन से बखूबी वाकिफ है। अगर कोर्ट में वो अपनी बात ख़ुद रखती है तो कोर्ट को इस मामले के निपटारे में मदद मिलेगी।
- 4 Feb 2026 12:18 PM IST
संसद के गेट पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार दोस्त कहा। इस संबोधन पर जवाब देते हुए बिट्टू ने राहुल गांधी को देश का दुश्मन बताया।
- 4 Feb 2026 11:44 AM IST
लोकसभा से विपक्ष के आठ सांसदों के निलंबित किए जाने पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने निलंबित सांसदों को कहा वेल डन।

