दिल्ली, मुंबई या गुड़गांव, कहां मिलेगी सस्ती Tesla कार?

Tesla Model Y भारत में लॉन्च हो गई है। दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत सबसे कम ₹61.06 लाख है। बुकिंग ₹22,220 से UPI या कार्ड के ज़रिए शुरू है।;

Update: 2025-07-18 08:56 GMT

एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) ने आखिरकार भारत में अपनी औपचारिक शुरुआत कर दी है। हाल ही में Tesla Model Y को मुंबई की सड़कों पर दौड़ते देखा गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि भारत में टेस्ला का पहला शोरूम खुल चुका है। यह शोरूम देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में खोला गया है। लेकिन खास बात यह है कि यह कार सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं है — इसे दिल्ली, मुंबई और गुड़गांव में रजिस्ट्रेशन के लिए उपलब्ध किया गया है।

 Tesla Model Y की बुकिंग कहां-कहां हो रही है?

टेस्ला की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, फिलहाल तीन शहरों — दिल्ली, मुंबई और गुड़गांव के लिए Tesla Model Y की बुकिंग और रजिस्ट्रेशन चालू हैं। कंपनी ने इस मॉडल को 6 कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया है:

Stealth Grey

Pearl White Multi-Coat

Diamond Black

Glacier Blue

Quicksilver

Ultra Red

 दिल्ली, मुंबई और गुड़गांव में Tesla Model Y की ऑन-रोड कीमतें

अगर आप Stealth Grey वेरिएंट की कीमत की तुलना करें, तो तीनों शहरों में ऑन-रोड कीमतें इस प्रकार हैं:

दिल्ली: ₹61,06,690

मुंबई: ₹61,07,190

गुड़गांव: ₹66,76,831

यह साफ है कि दिल्ली में Tesla Model Y की कीमत सबसे कम है, जबकि गुड़गांव में इसकी कीमत सबसे ज्यादा है।

ध्यान दें: यह कीमत सिर्फ Stealth Grey कलर वेरिएंट की है। अन्य रंगों के लिए आपको अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

कैसे करें Tesla Model Y की बुकिंग?

टेस्ला कार को बुक करना बेहद आसान है।

कंपनी की वेबसाइट पर जाकर आप UPI या कार्ड पेमेंट के जरिए बुकिंग कर सकते हैं।

बुकिंग राशि ₹22,220 है।

बुकिंग के 7 दिन के अंदर लगभग ₹3 लाख की और पेमेंट करनी होगी।

अगर बुकिंग के बाद आप गाड़ी नहीं खरीदते, तो राशि रिफंड नहीं की जाएगी।

 

Tags:    

Similar News