बिहार चुनाव: एग्जिट पोल में फिर नीतीश सरकार की वापसी के संकेत

Exit Poll: सर्वे के अनुसार, एनडीए को मामूली बढ़त और नीतीश कुमार की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, महागठबंधन कई क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन कर सकता है। अब सबकी नज़रें 14 नवंबर को आने वाले चुनाव परिणामों पर हैं, जो यह तय करेंगे कि बिहार में सत्ता की कुर्सी पर कौन बैठेगा।

Update: 2025-11-12 13:45 GMT
Click the Play button to listen to article

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान 11 नवंबर को खत्म हो गया है। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर को आने वाले चुनाव नतीजों पर टिकी हैं। इस बीच, कई न्यूज़ चैनलों और सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी किए हैं। ज़्यादातर पोल्स में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने के संकेत मिले हैं।

एक्सिस माई इंडिया का सर्वे

बुधवार को जारी एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 43% वोट शेयर, महागठबंधन को 41% वोट शेयर, जनसुराज (प्रशांत किशोर) को 4% वोट और अन्य दलों को 12% वोट मिलने का अनुमान जताया गया है। इस सर्वे में 243 विधानसभा क्षेत्रों के करीब 42,000 मतदाताओं की राय ली गई।

सीटों का अनुमान

एक्सिस माई इंडिया के अनुसार, एनडीए को 121 से 141 सीटें, महागठबंधन (INDIA ब्लॉक) को 98 से 118 सीटें, जनसुराज पार्टी को 0 से 2 सीटें, एआईएमआईएम को 0 से 2 सीटें और अन्य दलों को 1 से 5 सीटें मिलने का अनुमान जताया गदया है।

महिलाओं में एनडीए को बढ़त

महिलाएं: 48% ने एनडीए को, जबकि 37% ने महागठबंधन को वोट दिया।

किसान वर्ग: 42% एनडीए के साथ, 43% महागठबंधन के साथ।

निजी कर्मचारी: 43% एनडीए को, 38% महागठबंधन को वोट।

सरकारी कर्मचारी: 43% एनडीए को, 37% महागठबंधन को वोट दिया।

क्षेत्रवार नतीजों का अनुमान

चंपारण क्षेत्र

एनडीए: 12 सीटें

महागठबंधन: 9 सीटें

वोट शेयर: एनडीए 44%, महागठबंधन 41%

सीमांचल क्षेत्र

एनडीए: 8 सीटें

महागठबंधन: 15 सीटें

जनसुराज: 1 सीट

सीमांचल में महागठबंधन को बढ़त मिलने का अनुमान है।

कोसी क्षेत्र

कुल सीटें: 31

एनडीए: 16 सीटें

महागठबंधन: 15 सीटें

वोट शेयर: एनडीए 43%, महागठबंधन 42%, जनसुराज 4%, अन्य 11%

यहां मुकाबला कांटे का बताया जा रहा है।

भोजपुर क्षेत्र

एनडीए: 27 सीटें

महागठबंधन: 21 सीटें

वोट शेयर: एनडीए 42%, महागठबंधन 40%

पाटलिपुत्र क्षेत्र

एनडीए: 35 सीटें

महागठबंधन: 25 सीटें

मिथिलांचल क्षेत्र

एनडीए: 32 सीटें

महागठबंधन: 25 सीटें

Tags:    

Similar News