Bihar Results: बेहद मामूली अंतर से जीतने वाले उम्मीदवार, कुछ की हार ने सबको चौंकाया
इस बार 31 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने 5,000 से कम वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, 15 उम्मीदवार 50,000 से ज्यादा अंतर से विजयी हुए।
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सभी 243 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। इस बार एनडीए ने जबरदस्त वापसी करते हुए सत्ता पर कब्जा कर लिया है। एनडीए ने 202 सीटें जीतीं, जबकि महागठबंधन 35 सीटें मिली। भाजपा ने 89, जेडीयू ने 85 और एलजेपी (राम विलास) ने 19 सीटें जीतीं। पिछले चुनावों की तरह इस बार भी कई सीटों पर बेहद कम अंतर से जीत-हार देखी गई। 2020 में 11 सीटों पर अंतर 1,000 से कम था, जबकि इस बार भी कई सीटों पर बेहद रोमांचक मुकाबले हुए।
सबसे कम अंतर की जीत
संदेश सीट से जेडीयू उम्मीदवार रामचरण साह ने केवल 27 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
रामचरण साह : 80,598 वोट
हारने वाले प्रत्याशी : RJD के दीपू सिंह
यह इस चुनाव की सबसे करीबी जीत मानी जा रही है।
कम अंतर से जीतने वाले उम्मीदवारों की लंबी सूची
इस बार 31 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने 5,000 से कम वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं, 15 उम्मीदवार 50,000 से ज्यादा अंतर से विजयी हुए — 2020 में ऐसे केवल 4 प्रत्याशी थे। यहां उन सीटों की सूची है, जहां मुकाबला बेहद नजदीकी रहा।
बिहार की सबसे करीबी मुकाबलों वाली सीटें
1. रामगढ़ सीट
विजेता: सतीश कुमार (BSP)
जीत का अंतर: 30 वोट
हराए: भाजपा के अशोक कुमार सिंह
2. अगिआंव सीट
विजेता: महेश पासवान (BJP)
जीत का अंतर: 95 वोट
हराए: CPI(ML) के शिव प्रकाश रंजन
3. नबीनपुर सीट
विजेता: चेतन आनंद (JDU)
अंतर: 112 वोट
हराए: RJD के अमोद कुमार सिंह
4. ढाका सीट
विजेता: फैसल रहमान (RJD)
अंतर: 178 वोट
हराए: BJP के पवन कुमार जैसवाल
5. फारबिसगंज सीट
विजेता: मनोज विश्वास (कांग्रेस)
अंतर: 221 वोट
हराए: BJP के विद्या सागर केशरी
6. बलरामपुर सीट
विजेता: संगीता देवी (LJP-RV)
अंतर: 389 वोट
हराए: AIMIM के मोहम्मद आदिल हुसैन
7. चनपटिया सीट
विजेता: अभिषेक रंजन (कांग्रेस)
अंतर: 602 वोट
हराए: BJP के उमाकांत सिंह
8. जहानाबाद सीट
विजेता: राहुल कुमार (RJD)
अंतर: 793 वोट
हराए: JDU के चंदेश्वर प्रसाद
9. बोधगया सीट
विजेता: कुमार सर्वजीत (RJD)
अंतर: 881 वोट
हराए: LJP-RV के श्यामदेव पासवान
10. बख्तियारपुर सीट
विजेता: अरुण कुमार (LJP-RV)
अंतर: 981 वोट
हराए: RJD के अनिरुद्ध कुमार