अपने संबोधन में बोले पीएम मोदी: कांग्रेस में नया संकट? बिहार ने दिया नया 'MY फॉर्मूला'
Prime Minister Narendra Modi: बिहार चुनाव के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा बिहार में कट्टा राज कभी वापस नहीं आएगा। यह जीत सुशासन और विकास की जीत है।
Bihar Assembly Elections 2025: भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के अंतिम नतीजों का ऐलान शुरू कर दिया है। नतीजों में सत्तारूढ़ एनडीए (NDA) ने भारी जीत दर्ज की है। पटना से लेकर दिल्ली तक भाजपा और जेडीयू कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बिहार की जनता का दिल से आभार जताते हुए कहा कि बिहार में कट्टा राज कभी वापस नहीं आएगा। यह जीत सुशासन और विकास की जीत है।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत सरकार छठ त्यौहार को यूनेस्को की सूची में शामिल करने का प्रयास कर रही है। 60 वर्षों बाद लगातार तीसरी बार जनता ने मौका दिया। जय जवान जय किसान की भूमि हरियाणा में लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाई। महाराष्ट्र में सरकार बनाई। 25 वर्षों के बाद दिल्ली में सरकार बनाई। अब बिहार में लगातार एनडीए की विजय का परचम लहरा है. भाजपा की सरकार को लोग 20 साल के बाद भी चुन रही है तो प्रो पीपल प्रो डेवलपमेंट पर चलने का कारण है। जिन पार्टी ने दशकों तक देश पर राज किया, आज वह सरकार में वापस नहीं आ रही है।
उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद देश के 6 राज्यों में चुनाव हुए कांग्रेस इनमें 100 सीट भी नहीं ला पाई। आज एक चुनाव में भाजपा को जितनी सीट मिली है, कांग्रेस 6 राज्यों के चुनाव में नहीं ला पाई। इसका कारण उसकी निगेटिव पॉलिटिक्स है। कभी चौकीदार चोर, कभी वोट चोरी, कभी चुनाव आयोग को चोर बोलना- कांग्रेस के पास एक भी पॉजिटिव एजेंडा नहीं है। कांग्रेस में भी एक वर्ग इसके खिलाफ है और अंदर ही अंदर नाराज है। आशंका है कि कांग्रेस में एक ओर बड़ा विभाजन होगा. कांग्रेस अपनी निगेटिव पॉलिटिक्स में सभी को डुबो रही है।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नामदार बिहार में तालाब में डुबकी लगाकर खुद डूबने और दूसरों को डुबोने का काम कर रही है। कांग्रेस अपने सहयोगियों को डुबोती है, इससे सावधान रहने की जरूरत है। कांग्रेस के पास देश के लिए कोई सकारात्मक विज़न नहीं है। आज कांग्रेस 'मुस्लिम-लीग माओवादी कांग्रेस' यानी MMC बन गई है। कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति से उसके अंदर ही एक नया धड़ा असहज महसूस कर रहा है और विभाजन की स्थिति बन रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार से बहने वाली गंगा पश्चिम बंगाल तक जाती है और बिहार का यह जनादेश पूरे पूर्वी भारत का संकेत है।
उन्होंने कहा कि आज आरजेडी को सांप सूंघा है दोनों और कांग्रेस और आरजेडी का झगड़ा जल्द सामने आने वाला है। आज की विजय नई शुरुआत है, हमारे कंधों पर और जिम्मेदारी बड़ा दी है। बिहार और तेजी से विकास करेगा, निवेश आयेगा, उद्योग लगेंगे, रोजगार आयेगा, नया सामर्थ्य दिखेगा, तीर्थों का पर्यटन और स्थानों का कायाकल्प होगा।
पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और यह जनादेश नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है। बिहार के परिवारजनों का आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
कार्यकर्ताओं की सराहना
प्रधानमंत्री ने एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर विकास का एजेंडा पेश किया। विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ही इस प्रचंड जीत का कारण है।
भविष्य के लिए विकास का एजेंडा
पीएम मोदी ने आगे कहा कि आने वाले समय में एनडीए सरकार बिहार के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्य की संस्कृति को नई पहचान देने के लिए काम करेगी। युवाओं और महिलाओं को समृद्ध जीवन और अवसर देने पर जोर दिया जाएगा।
जनता ने दिखाया अटूट विश्वास
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह प्रचंड जीत और बिहार की जनता का अटूट विश्वास हमारे लिए गर्व का विषय है। हम एनडीए के लोग हमेशा जनता-जनार्दन के सेवक हैं। बिहार के लोगों ने विकसित और समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया। पीएम मोदी ने बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने बिहार की जनता से रिकॉर्ड मतदान करने का आग्रह किया था और जनता ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को प्रचंड विजय दिलाई।
लोहा लोहे को काटता है – मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है। उन्होंने एनडीए के सभी दलों और बिहार की जनता का धन्यवाद किया। मोदी ने कहा कि एक पुरानी कहावत है – लोहा लोहे को काटता है। बिहार की इस जीत ने नया MY फॉर्मूला दिया है – महिला और युवा। आज एनडीए उन राज्यों में सत्ता में है, जहां युवाओं की संख्या ज्यादा है।
मतदाता सूची शुद्धिकरण पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार चुनाव ने यह भी साबित किया कि अब देश का युवा मतदाता मतदाता सूची के शुद्धिकरण को गंभीरता से लेता है। बिहार के युवाओं ने मतदाता सूची के शुद्धिकरण में जोरदार समर्थन किया। मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे पोलिंग बूथ पर अपनी-अपनी पार्टियों को सक्रिय करें और मतदाता सूची के शुद्धिकरण में योगदान दें, ताकि पूरे देश में मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध हो सके।
NDA गठबंधन
जनता दल यूनाइटेड (JDU)
भारतीय जनता पार्टी (BJP)
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP)
हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM)
महागठबंधन (MGB)
राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
कांग्रेस
विकासशील इंसान पार्टी (VIP)
वाम दल
इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP)
दोनों गठबंधनों के बीच मुकाबला सीधा और बेहद दिलचस्प रहा।
दो चरणों में रिकॉर्ड मतदान
मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने बताया कि चुनाव दो चरणों में हुए और दोनों में मतदान का उत्साह रिकॉर्ड स्तर पर रहा।
पहला चरण (6 नवंबर): 65.08% मतदान
दूसरा चरण: 68.79% मतदान (राज्य का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा)
कुल मतदान: 66.90% — जो पिछली बार से 9.6% अधिक है
इस ऐतिहासिक मतदान ने पहले ही संकेत दे दिया था कि परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं।
कौन बनाएगा सरकार — नीतीश या तेजस्वी?
चुनाव प्रचार के दौरान सबसे बड़ा सवाल यही था कि क्या नीतीश कुमार अपनी सरकार बचाए रखेंगे या तेजस्वी यादव बदलाव की लहर लाने में सफल होंगे। नतीजे आने के साथ ही तस्वीर साफ हो गई। NDA ने प्रचंड बहुमत से सत्ता बरकरार रख ली।