मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है यह बजट-अमित शाह
पूर्वी भारत में यूरिया प्लांट खोलने की योजना बनाई गई है, ताकि किसानों को बाधामुक्त यूरिया मिल सके।
हमारी अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। पिछले 10 वर्षों के हमारे विकास ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है।
किसानों को उचित मुआवजा दिया जा रहा है। हम मछली उत्पादन की दिशा में अहम काम करने जा रहे हैं। इसके साथ ही दाल उत्पादन पर खास जो दे रहे हैं।
जनधन कृषि योजना पर काम कर रहे हैं। कपास की खेती पर खास ध्यान देने की योजना के साथ हम आएंगे। इसके साथ ही बिहार में मखाना की खेती करने वाले किसानों पर भी खास ध्यान दिया जाएगा। 100 जिलों में धन धान्य योजना की शुरुआत की जाएगी। एग्री योजना से 1.7 करोड़ को फायदा मिल रहा है।
देश ने तिलहन के क्षेत्र में प्रगति की है। आर्थिक गतिविधियों में 70 फीसद महिलाएं लगी हैं। महिलाओं को आर्थिक मजबूती देना हमारा लक्ष्य है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को समर्पित है। कृषि योजनाओं पर काम जारी है।
कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि यह आम आदमी का बजट है, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है।
बजट 2025 को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब इसे कुछ देर में संसद में पेश किया जाएगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बजट 2025 पेश करने की मंजूरी दे दी है। यह एक औपाचारिक प्रक्रिया होती है। संसद में बजट पेश किए जाने से पहले वित्त मंत्री राष्ट्रपति से मिलकर इजाजत लेती हैं।
UnionBudget2025 की प्रतियां संसद में लाई गई हैं क्योंकि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपना 8वां केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश करेंगी।